पुलिस सिर ढूंढ़ने में नाकाम, देर रात दोबारा कराया पोस्टमार्टम; 400 जवान लगे खोज में मगर सुराग नहीं - AKB NEWS

पुलिस सिर ढूंढ़ने में नाकाम, देर रात दोबारा कराया पोस्टमार्टम; 400 जवान लगे खोज में मगर सुराग नहीं

ओरमांझी थाना क्षेत्र के परसा गढ़ा जंगल में 3 जनवरी को मिला सिर कटी युवती के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इस बीच डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर घटनास्थल से 15 किमी के क्षेत्र में शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया गया। एसएसपी 400 जवानों के साथ तलाश करते रहे, लेकिन न सिर मिला और न ही कोई सुराग। इधर, रांची पुलिस ने अचानक शुक्रवार देर रात युवती के धड़ का रिम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराया।

देर रात कार्यपालक दंडाधिकारी पवन कुमार और सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर के समक्ष डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। दोबारा पोस्टमार्टम की जरूरत क्यों पड़ी, इस बारे में पूछने पर किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।

पुलिस पर उठ रहे ये सवाल

  • रात में ही पुलिस को अचानक पोस्टमार्टम कराने की जरूरत क्यों पड़ी?
  • कहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही तो नहीं की है?
  • कुछ ऐसे बिंदु तो छूट नहीं गए, जो पहले हुए पोस्टमार्टम के दौरान ध्यान नहीं दिया जा सका।

तीसरी बार बढ़ाई इनाम की राशि, पहचान बतानेवाले को अब 5 लाख

युवती की लाश की शिनाख्त करने वाले को रांची पुलिस अब पांच लाख रुपए का इनाम देगी। 15 साल में यह पहली बार होगा, जब रांची पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए 5 दिन में तीसरी बार इनाम की राशि बढ़ा दी। पहले 25 हजार इनाम राशि थी, फिर 50 हजार रुपए कर दी गई थी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads