टीएसपीसी सुप्रीमो सहित 4 उग्रवादियों का फोटो जारी, इनाम राशि भी बढ़ाई; उग्रवादियों से सांठगांठ रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी - AKB NEWS

टीएसपीसी सुप्रीमो सहित 4 उग्रवादियों का फोटो जारी, इनाम राशि भी बढ़ाई; उग्रवादियों से सांठगांठ रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी

चतरा पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के सुप्रीमो सहित 4 हार्डकोर उग्रवादियों का फोटो जारी किया है। शुक्रवार को एसपी ऋषभ कुमार झा ने फोटो जारी करते हुए कहा कि सरकार ने टीएसपीसी उग्रवादियों के इनाम की राशि भी बढ़ा दी है। टीएसपीसी के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता पर 25 लाख रुपए का इनाम और पार्टी के सेकेंड इन कमांड भीखन गंझू उर्फ नेताजी पर 10 लाख का इनाम घोषित है। मुकेश गंझू उर्फ मुनेश्वर पर इनाम राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दी गई है।

आक्रमण गंझू उर्फ रवींद्र उर्फ आक्रमणजी पर भी इनाम राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दी गई है। एसपी ने बताया कि पूर्व में उग्रवादियों का फोटो सिर्फ थाने में लगाया जाता था, अब फोटो-पोस्टर चौक-चौराहे व हाट-बाजारों में लगाया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से उग्रवादियों की सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा और इनाम की राशि भी गुप्त तरीके से दी जाएगी। 

उग्रवादियों से सांठगांठ रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू है। एसपी ने उग्रवादियों से आह्वान करते हुए कहा है कि वे सरेंडर नीति का लाभ उठाते हुए सरेंडर करें। सरेंडर नहीं करने वाले उग्रवादियों का अंजाम मौत होगा। आगे और भी सख्त तरीके से उग्रवादियों से निपटा जाएगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads