जिला व प्रखंड टास्क फाेर्स गठित सर्किट हाउस में खुला कंट्रोल रूम, जिला के डीसी व प्रखंड टास्क फाेर्स के सीओ-बीडीओ हाेंगे अध्यक्ष
जिले में काेविड वैक्सीनेशन काे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। सर्किट हाउस में कंट्राेल रूम काम करना शुरू कर दिया है। डीसी उमा शंकर सिंह ने वैक्सीनेशन काे लेकर शनिवार काे जिला और प्रखंड स्तरीय टास्क फाेर्स गठित किया। जिला स्तरीय टास्क फाेर्स के अध्यक्ष डीसी हाेंगे। डीसी ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सारी तैयारियां की जा रही है।
पहले चरण में डाॅक्टर और स्वास्थ्य कर्मियाें काे टीका दिया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि आने वाले दिनों में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य किया जाना है। प्रखंड कमेटी सीओ और बीडीओ के नेतृत्व में काम करेगा।
शहर में 4 जगह और जिले के सभी सीएचसी में होगा टीकाकरण
धनबाद शहर में 4 जगहाें पर तथा जिले के सभी प्रखंडाें के सीएचसी सेंटर में काेराेना वैक्सीनेशन का टीकाकरण हाेगा। धनबाद शहर में एसएनएमएमसीएच, सेंट्रल अस्पताल, सदर अस्पताल के आलावे धनबाद सीएचसी में टीकाकरण का कार्य हाेगा। वहीं, प्रखंड स्तर पर गोविंदपुर, बलियापुर, झरिया, निरसा, तोपचांची, टुंडी और बाघमारा सीएचसी में टीकाकरण कार्य हाेगा।
बेड व एईएफआइ किट की व्यवस्था
वैक्सीनेशन के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एईएफआई कमेटी बनी है। सदर अस्पताल व एसएनएमएमसीएच में 10-10 बेड की व्यवस्था है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 5-5 बेड रिजर्व रखे गए हैं।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें