अतिक्रमणकारियों से रेलवे आवास खाली करने पर हंगामा, सांसद के समर्थकों पर लगा मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप; थाने में शिकायत
रेलवे की ओर से डायमंड क्रॉसिंग स्थित 57 रेलवे आवासाें से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने से नाराज लाेग परिवार के साथ सांसद पीएन सिंह के धनसार स्थित आवास पहुंचे और मदद की मांग काे लेकर धरना पर बैठ गए। धरना से सांसद आवास की गली जाम हाे गई। माैके पर उपस्थित सांसद समर्थकाें ने घेराव कर रहे लाेगाें का समझा कि सांसद अभी नहीं है, वे कल आएं। घेराव समाप्त कर दें। घेराव की सूचना पाकर धनसार पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी घेराव समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन, महिलाएं नहीं मानी।
घेराव कर रहे लोग व सांसद समर्थकों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। घेराव कर रही महिलाओं का आरोप है कि सांसद समर्थकाें ने उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की। इसे लेकर तीन घंटे तक सांसद आवास में हंगामा होता रहा। किसी तरह पुलिस समझा बुझा कर सभी काे थाना ले गई। घेराव में शामिल नीतू देवी नामक महिला ने सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, भाजपा नेता अमलेश सिंह, सुशील सिंह, बच्चा सिंह सहित 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ धनसार थाने में लिखित शिकायत की है।
सांसद मुर्दाबाद के नारे लगे
सांसद आवास पहुंची महिलाओं का कहना था कि वे लाेगाें ने सांसद काे वाेट देती हैं। सांसद हमारी मदद करें। सांसद आवास खाली कराने से राेकें। इस दौरान महिलाओं ने सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
सांसद ने कहा - साजिश के तहत किया गया घेराव, पुलिस तमाशबीन रही
डायमंड क्रॉसिंग के मुद्दे काे लेकर अपने आवास पर हुए हंगामे काे सांसद ने एक साजिश बताया है। उन्हाेंने कहा कि आवास खाली कराने का अभियान रेलवे द्वारा चलाया जा रहा है। विराेध डीआरएम कार्यालय में करना चाहिए था, लेकिन लाेग उनके आवास का घेराव करने पहुंच गए। वह भी शाम में। उस समय वे अपने घर में भी नहीं थे। अगर लाेगाें काे सांसद से बात करनी ही थी ताे पांच-सात लाेग अाते। पर, लाेगाें की मंशा आवास का घेराव करना ही थी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में पुलिस की लापरवाही नजर आ रही है। पुलिस फोन करने पर समय पर नहीं आई। पुलिस तमाशबीन बनी रही।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें