70 साल बाद जनवरी में धनबाद इतना गर्म हुआ, पूस में फागुन-सी गर्माहट, पारा 30 डिग्री पार पहुंचा - AKB NEWS

70 साल बाद जनवरी में धनबाद इतना गर्म हुआ, पूस में फागुन-सी गर्माहट, पारा 30 डिग्री पार पहुंचा

तीखी धूप...। पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार...। गर्मी का एहसास...। मौसम का यह मिजाज पूस में है। पूस के माह में फागुन की गर्माहट है। साल 1950 के बाद पहली बार जनवरी का माह इतना गर्म हुआ है। धनबाद में मौसम का ट्रेंड देखे तो साल 1950 में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। जबकि शनिवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को साफ आसमान में धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ चटख हो गई।

चटख धूप में दिन की सर्दी को गायब हो गई। खुले आसमान में गर्म कपड़ा पहनकर रहना मुश्किल हो गया। शाम ढलने के बाद हवाएं थोड़ी सर्द हुई। पर पारा बहुत नहीं गिर सका। रात 2 बजे न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। दिन में चटख धूप रहेगी और दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा।

3 दिनों का संभावित तापमान

औसत न्यूनतम तापमान होना चाहिए था 11 डिग्री सेल्सियस

धनबाद का मौसम ट्रेंड बताता है कि जनवरी माह में धनबाद का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। पर इस बार यह देखने को नहीं मिल रहा है। जनवरी माह में एक दिन भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के नीचे नहीं आया है।

आगे क्या- 13 के बाद गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने ठंड की वापसी की बात कही है। विभाग ने कहा है कि 13 जनवरी से ठंड लौटेगी। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान गिरेगा। विभाग ने 13 को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना जताई है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads