BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
गोमो-दहियारी के बीच स्थित यमुनिया नदी के किनारे कंबल में लिपटा मिला एक दिन का बच्चा, गोद लेने वालों की जुटी भीड़
गोमो-दहियारी के बीच स्थित यमुनिया नदी श्मशान घाट में शनिवार को सुबह-सुबह बच्चे की किलकारी गूंजी। लोगों ने पास जाकर देखा तो कंबल में लिपटा एक नवजात ठंड से ठिठुर रहा था। किसी ने जीवन देकर मरने के लिए नवजात को मुक्तिधाम में फेंक दिया था। नवजात मिलने की सूचना पाकर दहियारी के मुखिया मानस तूरी व जीतपुर के मुखिया पति जगरनाथ महताे श्मशान घाट पहुंचे।
मानस तूरी नवजात बच्चे काे अपने साथ ले गए। मानस तूरी ने बताया कि उन्हें दाे बेटा और दाे बेटी है, अब इस नवजात का भी पालन-पोषण करेंगे। इसके लिए विधि सम्मत प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि, नवजात मिलने की सूचना पर मुखिया के घर कई लोग पहुंच गए। वहां पहुंचे लोगों ने नवजात को गोद लेने की इच्छा जताई। नवजात लड़का है और वह एक दिन का बताया जा रहा है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें