BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
बेजुबानों के हाथ-पैर में हथियार, काेल्हान सहित झारखंड में मकर संक्रांति पर मुर्गा लड़ाई खेल का प्रचलन
मकर संक्रांति का त्याेहार नजदीक आने के साथ ही शहर व आसपास मुर्गा लड़ाई का खेल शुरू हाे गया है। भुइयांडीह में शनिवार काे मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया। इसमें दर्जनों मुर्गों को लड़ाया। काेल्हान सहित झारखंड में मकर संक्रांति पर मुर्गा लड़ाई खेल का प्रचलन है। इसमें पालतू मुर्गाें को एक-दूसरे से लड़ाया जाता है।
मुर्गों के पैर में चाकू जैसा धारधार हथियार (कांथी) बांधकर मैदान में उतारा जाता है। दाे मुर्गाें के बीच लड़ाई में कांथी लगने से घायल या फिर उनमें से एक मौत का शिकार हो जाता है। मुर्गे के पैर में कांथी बांधने के भी विशेषज्ञ होते हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें