अभाविप ने सीएम का पुतला फूंका
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ईकाई के कार्यकर्ताओं ने रांची के ओरमांझी में एक युवती के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन का यह कार्यक्रम केसरी चौक पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अभाविप के नगर मंत्री सिद्धार्थ चौबे कर रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंत्री सिद्धार्थ चौबे ने कहा कि हेमंत सोरेन की झारखंड सरकार में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। राज्य में महिलाएं व युवतियां सुरक्षित नहीं है। इस सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। सबकुछ देखते सुनते हुए झारखंड सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि रांची के ओरमांझी की घटना दिल्ली की निर्भया कांड से भी शर्मनाक है। अभाविप घटना का पुरजोर तरीके से विरोध करती है। परिषद सरकार से घटना में शामिल दोषियों को पकड कर फांसी पर चढ़ाने की मांग करती है।
यदि जल्द हीं आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अभाविप के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। कार्यक्रम में विभाग सह संयोजक अमन यादव, जिला संयोजक रोहित पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश राणा, नगर सह मंत्री पंकज दांगी, सुजीत सिंह, बिट्टू केसरी, रुपेश आर्यन, अंकित कुमार, आनंद पाठक आदि उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें