BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
बाबूलाल का पुतला जलाया, कहा- हेमंत सरकार के बेहतर काम से भाजपा बौखलाई
झारखंड के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाने व एक साजिश के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमले के खिलाफ झामुमो ने गुरुवार को पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का पुतला फूंका। साथ में भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के बेहतर क्रियाकलाप से भाजपाई बौखला गए हैं। अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
कहा कि एक समय पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी भाजपा सरकार व उनके नेताओं को हर सभा व भाषण में निशाने पर लेते थे। लेकिन भाजपा में जाने के बाद झामुमो को निशाना बना रहे हैं। कहा वर्तमान में मरांडी का राजनीतिक अस्तित्व मझधार में है। वे अपना आपा खो चुके हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें