बीएयू कैंपस को प्लास्टिक फ्री कैंपस बनाने का संकल्प - AKB NEWS

बीएयू कैंपस को प्लास्टिक फ्री कैंपस बनाने का संकल्प

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नव वर्ष मिलन समारोह हुआ। वीसी डॉ. ओएन सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में कार्यरत आकस्मिक मजदूरों, मौसमी एवं गैर मौसमी श्रमिकों, छात्रों और पेंशन कर्मियों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करने की बात कही। साथ ही शिक्षकों को देश के अग्रणी कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात भी कही।

बीएयू कैंपस को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री कैंपस बनाने का संकल्प जताया गया। उन्होंने नवंबर और दिसंबर में रिटायर हुए कर्मियों को जीपीएफ की राशि का चेक प्रदान किया। बिरसा किसान डायरी-2021 और टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन भी किया। इस अवसर पर डॉ. सुशील प्रसाद, डॉ. जे उरांव, डॉ. जेड ए हैदर, डॉ. ऋषि पाल सिंह, डॉ. एमएस यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads