पिता की हरकतों ने बेटे को ही बना दिया कातिल, पिता के अवैध संबंध के कारण होती थी कलह, इसलिए नर्स को मार डाला - AKB NEWS

पिता की हरकतों ने बेटे को ही बना दिया कातिल, पिता के अवैध संबंध के कारण होती थी कलह, इसलिए नर्स को मार डाला

पिता की हरकतों ने एक होनहार छात्र को अपराधी बना दिया। कदमा रामनगर रोड नंबर-3 स्थित जयंती अपार्टमेंट में रहने वाली ब्रह्मानंद अस्पताल की नर्स अनीता शर्मा (41) की हत्या उसके प्रेमी के 17 वर्षीय पुत्र ने गला दबा की थी। फिर उसने चाकू से नर्स की गर्दन रेती और छाती पर कई वार किए। बाद में घर में रखे सैनेटाइजर से नर्स का चेहरा जला दिया और वहां से भाग निकला। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया। नाबालिग डीएवी पब्लिक स्कूल (बिष्टुपुर) में 11वीं का छात्र है।

मंगलवार को कदमा थाने में डीएसपी (हेडक्वार्टर-2) अरविंद कुमार ने बताया- नाबालिग ने 31 दिसंबर की सुबह नर्स की हत्या की थी। 31 दिसंबर की सुबह 5.30 बजे नाबालिग मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह अपने दादा की स्कूटी (जेएच05एजेड-8574) से जयंती अपार्टमेंट पहुंचा था। हत्या करने के बाद करीब 7 बजे वह उसी स्कूटी से भाग निकला। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर ली है। नाबालिग के दादा रिटायर्ड दारोगा हैं। वे कदमा थाने से ही रिटायर हुए थे।

वारदात से 4 दिन पहले नर्स का घर देखा था, पेट्रोल के लिए पैसे मांगने के बहाने घर में घुसा, गला दबा की हत्या, फिर चाकू से गोदा, सैनेटाइजर से चेहरा जला दिया

जब्त स्कूटी।

सोशल मीडिया पर हत्या करने के तरीके खोजे

पुलिस की मानें तो नाबालिग नर्स की हत्या करने की योजना के साथ ही उसके घर पहुंचा था। इसके लिए उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया। क्राइम से संबंधित कई सीरियल भी देखे। 31 दिसंबर की सुबह करीब 6.15 बजे नाबालिग नर्स के घर पेट्रोल भराने के पैसे मांगने के बहाने पहुंचा। नर्स अनीता शर्मा उसे पहचानती थी, इसलिए गेट का ताला खोल दिया। नाबालिग ने नर्स से स्कूटी में पेट्रोल भराने के लिए 200 रुपए मांगे। नर्स ने उसे पैसे भी दिए। इसके बाद नाबालिग ने नर्स को उसके पिता से दूर रहने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आक्रोशित होकर नाबालिग ने नर्स को मार डाला। फिर उसने गेट पर ताला लगाया और निकल गया। घर जाने के दौरान उसने अल्कोर होटल के पास पेट्रोल पंप में तेल भरवाया था। रास्ते में उसने अनीता के फ्लैट की चाबी फेंक दी।

ऐसे हुआ खुलासा

प्रेमी ने अवैध संबंध के कारण घर में झगड़े की बात बताई

नर्स का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में लिया था। प्रेमी ने पूछताछ में बताया- उसके नर्स से अवैध संबंध के कारण घर में अक्सर झगड़े होते थे। बच्चों को भी उसके अवैध संबंध की जानकारी है। इसके आधार पर पुलिस ने उसके नाबालिग पुत्र को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर नाबालिग ने अपना गुनाह कबूला।

26 दिसंबर को पहली बार अनीता से हुई थी मुलाकात

नाबालिग को पिता के अवैध संबंध की जानकारी तो थी, पर अनीता का पता मालूम नहीं था। दिसंबर में अनीता पटना गई थी। तब उसने प्रेमी को स्कूटी रखने को दी थी। 26 दिसंबर के शहर लौटने पर प्रेमी अपने बेटे को लेकर स्कूटी पहुंचाने अनीता के घर गया था।

पिता के अवैध संबंध के कारण घर में होते थे झगड़े

नाबालिग ने बताया- पिता के अवैध संबंध की जानकारी दो साल पहले हुई। काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वे नहीं माने। आए दिन मां-पिता के बीच झगड़े के कारण वह काफी परेशान था। 29 दिसंबर को भी झगड़ा हुआ था। इस कारण उसने नर्स को मार डाला।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads