BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
एसएनएमएमसीएच- दो डॉक्टरों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, जांच कमेटी होगी गठित
एसएनएमएमसीएच में स्किन विभाग के दाे सीनियर महिला रेजीडेंट डाॅक्टरों ने एचओडी एसके मंडल व एक अन्य चिकित्सक मनीष कनाैजिया पर गंभीर आराेप लगाया है। दोनों महिला चिकित्सकाें ने अस्पताल अधीक्षक काे मामले की लिखित शिकायत की है।
एचओडी व एमओ पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आराेप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मामले काे लेकर कई दिनाें से विभाग में तनातनी चल रही है। महिला चिकित्सकों की ओर से पूर्व में अधीक्षक से माैखिक शिकायत की थी, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं हाेता देख शनिवार काे मामले की लिखित शिकायत अस्पताल अधीक्षक से की गई।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें