हफ्ते का स्टॉक:बाजार की तेजी का लीजिए फायदा, कई शेयरों में 20% तक का रिटर्न मिलेगा: मुंबई
शेयर बाजार लगातार तेजी पर सवार है। पिछले हफ्ते यह 51 हजार के एक नए स्तर को छूने में सफल रहा है। ऐसे में इस तेजी में भी आप अच्छे शेयरों में दांव लगा सकते हैं
- शेयर बाजार एक नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है। इसका दायरा 50 हजार के आस- पास रह सकता है
- ब्रोकरेज हाउसों का अनुमान है कि इस साल के अंत तक सेंसेक्स 61 हजार के पार जा सकता है
शेयर बाजार लगातार तेजी पर सवार है। पिछले हफ्ते यह 51 हजार के एक नए स्तर को छूने में सफल रहा है। बाजार की इस तेजी का अब एक नया स्तर बनेगा। यानी सेंसेक्स 48 हजार से 50 हजार के बीच में रहेगा। हालांकि कुछ ब्रोकरेज हाउसों का अनुमान है कि इस साल के अंत तक सेंसेक्स 61 हजार के पार जा सकता है। ऐसे में इस तेजी में भी आप अच्छे शेयर खरीद सकते हैं।
मयूर यूनिकोटर्स का लक्ष्य 356 रुपए
आनंद राठी सिक्योरिटीज ने मयूर यूनिकोटर्स के शेयर को 356 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। इसकी दूसरी तिमाही का रिजल्ट अच्छा रहा है। इसके बोर्ड ने 7.5 लाख शेयरों को 400 रुपए प्रति शेयर पर खरीदने की योजना बनाई है। यानी बायबैक करेगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर को 1152 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी गई है। यह भारत में रक्षा क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी है। यह मिलिट्री एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर जैसे अजीत, मारुत, किरण और अन्य की डिजाइन और डेवलपमेंट करती है।
इसका रेवेन्यू 21,438 करोड़ रुपए रहा है। 2800 करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ रहा है। कंपनी के पास इस समय 54 हजार करोड़ रुपए का ऑर्डर है।
मंगलम सीमेंट को 286 के लक्ष्य पर खरीदें
इसी ब्रोकरेज हाउस ने मंगलम सीमेंट के शेयर को 286 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। दूसरी तिमाही में इसका रिजल्ट अच्छा रहा है। इसके प्लांट की करीबन 90% की क्षमता का उपयोग हो रहा है। गांवों की बढ़ती मांगों के कारण इसकी बिक्री में बढ़त दिखी है। हालांकि सीमेट की कीमतें हाल में 10-12 रुपए प्रति बोरी बढ़ गई हैं। इसकी राजस्थान की फैक्टरी के बारे में अनुमान है कि यह मार्च 2021 तक शुरू हो जाएगी। कंपनी 125 करोड़ रुपए के निवेश की योजना बनाई है।
बीईएल में 19 पर्सेंट का फायदा
एसएमसी ग्लोबल के सौरभ जैन ने निवेशकों को भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के शेयरों की खरीदने की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 165 रुपए है। जबकि शुक्रवार का भाव 139 रुपए रहा है। इसमें 19% का फायदा मिल सकता है। यह सरकारी कंपनी है। सरकार की इसमें हिस्सेदारी 51.14% है। यह एयरोस्पेस और रक्षा के क्षेत्र में काम करती है। इसके पास 9 फैक्टरी हैं और तमाम क्षेत्रीय ऑफिस हैं। कंपनी के पास 54 हजार 791 करोड़ रुपए का ऑर्डर है।
मेक इन इंडिया को मिलेगा फायदा
सरकार के मेक इन इंडिया और आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत इस तरह की कंपनियों को फायदा मिलेगा। इसके पास मजबूत रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता है। इसने भारतीय नेवी के साथ कांट्रैक्ट किया है। इसका फायदा तीसरी तिमाही में 25% बढ़ कर 278 करोड़ रुपए रहा है। इसकी कुल इनकम 2,344 करोड़ रुपए रही है।
ओबेरॉय रियल्टी में 14 पर्सेंट का फायदा मिलेगा
इसी तरह सौरभ जैन ने ओबेरॉय रियल्टी के शेयर को 657 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। इसमें 14% का फायदा मिलेगा। यह रेसिडेंशियल, ऑफिस और रिटेल हॉस्पिटालिटी जैसे प्रोजेक्ट पर फोकस करती है। रियल इस्टेट सेक्टर में इस समय कंसोलिडेशन का रुझान है। दिसंबर की तिमाही में इसने 231 यूनिट बेचा है। इसके ऊपर 1500 करोड़ रुपए का शुद्ध कर्ज है।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें