सीमैट की परीक्षा स्थगित:पैटर्न में होगा बदलाव, अब 25 फरवरी तक करें आवेदन; मार्च के अंतिम या अप्रैल के पहले सप्ताह में परीक्षा संभावित: रांची
- परीक्षा की नई तारीख जल्द ही एनटीए की वेबसाइट पर जारी होगी
- जिन्होंने पहले आवेदन किया है वे फॉर्म को एडिट कर सकते
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट(सीमैट) 2021 की परीक्षा स्थगित हो गई है। परीक्षा 22 या 27 फरवरी को होनी थी पर अब आवेदन की तिथि ही बढ़ा दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि एआईसीटीई ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। प्रवेश परीक्षा में एक एडिशनल सेक्शन इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप को जोड़ा गया है जिससे 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। अब परीक्षा नए पैटर्न पर होगी, इसके लिए छात्रों को अतिरिक्त 30 मिनट मिलेंगे। परीक्षा की नई तारीख जल्द ही एनटीए की वेबसाइट पर जारी होगी।
मार्च के अंतिम या अप्रैल के पहले सप्ताह में परीक्षा संभावित है। पैटर्न में बदलाव के बाद छात्रों को आवेदन का फिर से मौका दिया गया है। अब 25 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन जबकि पेमेंट 26 फरवरी तक कर सकेंगे। जिन्होंने पहले आवेदन किया है वे फॉर्म को एडिट कर सकते हैं। लेकिन करेक्शन के लिए आवेदन समाप्त होने के बाद मौका दिया जाएगा।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें