BREAKING NEWS
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
पटमदा थाना क्षेत्र के ठनठनी घाटी में रविवार सुबह एक ऑटो पलट गया। ऑटो में बैठे चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। सभी घायल पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान के रहने वाले हैं। इस घटना में ऑटो चालक लाल सबर के एक पैर की हड्डी टूट गई। वह एमजीएम में इलाजरत है। धनु सबर, बलराम सबर, रागिन सबर को हल्की चोट आई है। चालक को झपकी आने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पर कुल 7 लोग सवार थे। सभी पटमदा से मेला देखकर घर लाैट रहे थे।
हादसा:चालक को झपकी आने पर ठनठनी घाटी में ऑटो पलटा 4 घायल, चालक का पैर फ्रैक्चर; एमजीएम में इलाजरत: जमशेदपुर
पटमदा थाना क्षेत्र के ठनठनी घाटी में रविवार सुबह एक ऑटो पलट गया। ऑटो में बैठे चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। सभी घायल पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान के रहने वाले हैं। इस घटना में ऑटो चालक लाल सबर के एक पैर की हड्डी टूट गई। वह एमजीएम में इलाजरत है। धनु सबर, बलराम सबर, रागिन सबर को हल्की चोट आई है। चालक को झपकी आने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पर कुल 7 लोग सवार थे। सभी पटमदा से मेला देखकर घर लाैट रहे थे।
घायल धनु सबर ने बताया कि उसका पूरा परिवार शनिवार की रात ऑटो से मेला देखने पटमदा के छीताबुरू गया था। रात भर वे लोग मेले में रहे। सुबह ऑटो पर घर वापस जाने के लिए निकले। चालक भी रात भर जगा था। ऑटो चलाने के दौरान उसे झपकी आ गई। इससे ऑटो ठनठनी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें