BREAKING NEWS
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
राज्य सरकार ने अंचल अधिकारी (सीओ) और उनके समकक्ष 161 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य में कुल 268 अंचल हैं। इनमें 140 अंचलों के सीओ बदल दिए गए हैं। इनमें रांची के अधिकतर सीओ हैं, जिन्हें बदला गया है। राज्य में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक साथ सीओ का तबादला हुआ है। इस तबादले में अधिकांश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसकी कवायद कई दिनों से चल रही थी। गुरुवार रात राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
बजट सत्र से एक दिन पहले अधिसूचना जारी:झारखंड के 268 में से 140 अंचलों के सीओ के तबादले: रांची
राज्य सरकार ने अंचल अधिकारी (सीओ) और उनके समकक्ष 161 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य में कुल 268 अंचल हैं। इनमें 140 अंचलों के सीओ बदल दिए गए हैं। इनमें रांची के अधिकतर सीओ हैं, जिन्हें बदला गया है। राज्य में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक साथ सीओ का तबादला हुआ है। इस तबादले में अधिकांश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसकी कवायद कई दिनों से चल रही थी। गुरुवार रात राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
इन तबादलाें काे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल के दिनों में कांग्रेस ने जमीन के मुद्दे को लेकर अभियान चलाया था। विभिन्न दलों के कई जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार और अंचलों के कामकाज में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की लगातार शिकायत कर रहे थे।
पक्ष-विपक्ष के विधायकों की नाराजगी को देखते हुए विधानसभा सत्र से पहले यह कदम उठाकर उनकी नाराजगी को खत्म करने की यह एक कोशिश बताई जा रही है। इस तबादले में जनप्रतिनिधियों की पसंद को अहमियत मिली है। हालांकि राज्य गठन के बाद इतने बड़े तबादले, वह भी विधानसभा सत्र शुरू होने से एक दिन पहले किए जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें