गुमला में नक्सली घटना:सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल ​​​​​​​गुमला - AKB NEWS

गुमला में नक्सली घटना:सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल ​​​​​​​गुमला


 सुरक्षाबल नक्सलियों की मूवमेंट की सूचना पर कैरागिनी जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

  • यह विस्फोट तब हुआ, जब जिला पुलिस और CRPF के जवान नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन चला रहे थे
  • नक्सलियों द्वारा की गई इम्प्राेवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट की चपेट में आने से गुरुवार को CRPF 218 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। जवान के दोनों पैरों को क्षति पहुंची है। चैनपुर ब्लॉक स्थित कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के सिविल रोड़ेंग गांव के जंगल में यह IED ब्लास्ट हुआ। विस्फोट तब हुआ, जब जिला पुलिस और CRPF के जवान नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। घायल जवान को हेलिकॉप्टर की मदद से रांची लाया गया और मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सुरक्षाबल नक्सलियों की मूवमेंट की सूचना पर रोड़ेंग गांव के जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सली बुधेश्वर के दस्ते की सुरक्षाबलों पर नजर पड़ी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल में भाग निकले।

    इसके बाद सुरक्षाबल के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। तभी जोरदार धमाका हुआ और विस्फोट में CRPF का एक जवान रॉबिन्स कुमार घायल हो गए। रॉबिन्स बिहार के बेगूसराय का रहने वाले हैं।

    घटना को लेकर SP हृदीप पी जनार्दनन ने कहा कि नक्सली कमांडर बुधेश्वर के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। साथ ही नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। IED की चपेट में आने से एक जवान घायल हुए है। प्राथमिक उपचार के बाद जवान को एयर लिफ्ट से मेडिका ले जाया गया है।

    रिपोर्ट: आरिफ हुसैन अख्तर।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads