न्यूजीलैंड के एक शहर में लॉकडाउन तो दूसरे में जश्न:म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए 32 हजार लोग स्काई स्टेडियम में जुटे : वेलिंगटन
स्काई स्टेडियम में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान जुटी भीड़।
- 2.16 लाख आबादी वाले वेलिंगटन की 15% आबादी इस कॉन्सर्ट में शामिल हुई
न्यूजीलैंड का ऑकलैंड सोमवार से लॉकडाउन की जद में आ गया, जबकि दूसरा शहर वेलिंगटन जश्न में डूबा दिखाई दिया। दरअसल, राजधानी वेलिंगटन में 34,500 क्षमता वाले स्काई स्टेडियम में म्यूजिक कॉन्सर्ट हुआ। इसमें मशहूर बैंड सिक्स-60 ने प्रस्तुति दी। इसे नाम दिया गया- ‘धरती का सबसे बड़ा शो।’ जिसमें करीब 32 हजार लोग शामिल हुए।
वेलिंगटन की आबादी करीब 2.16 लाख है और न्यूजीलैंड का तीसरा बड़ा शहर है। यानी कॉन्सर्ट में शहर की 15 फीसदी आबादी मौजूद रही। वो भी तब, जब 16.7 लाख की आबादी वाले सबसे बड़े शहर में तीन दिन का लॉकडाउन लग चुका है।
ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैवल बबल पर बैन लगाया
ऑकलैंड में लॉकडाउन लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 72 घंटों के लिए ट्रैवल बबल पर बैन लगा दिया है। न्यूजीलैंड से पहुंचने वाले सभी विमानों को रेड जोन में रखा गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले लोगों को 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया जा रहा है।अमेरिका में कोरोना के सात नए रूप मिले, ये ब्रिटेन और अफ्रीकी वैरिएंट जैसे ही हैं
अमेरिका में कोरोना वायरस के सात नए वेरिएंट मिले हैं। ये नए वैरिएंट ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रिका में मिले कोरोना के नए स्वरूप से मिलते-जुलते रूप में ही विकसित हो रहे हैं। एक अध्ययन के आधार पर अमेरिकी शोधकर्ताओं ने यह जानकारी दी है। हालांकि रिसर्चर अभी इस बात पर एकमत नहीं है कि ये नए वैरिएंट ब्रिटेन वाले की तरह ही संक्रामक हो सकते हैं। लेकिन स्टडी में इसकी पूरी आशंका जताई गई है कि नए वैरिएंट ज्यादा संक्रामक हो सकते हैं।
लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वॉयरोलॉजिस्ट और स्टडी के सह-लेखक जेरेमी कामिल ने कहा कि, यह स्पष्ट है कि इस म्यूटेशन के साथ कुछ चल रहा है। लेकिन वैज्ञानिक इस पर शंकालु हैं कि नया म्यूटेशन ह्यूमन सेल में कैसे प्रवेश कर रहा है।
कागज, कपड़े पर वायरस कम दिन जिंदा रहता है
आईआईटी मुंबई के रिसर्चरों ने एक अध्ययन के आधार पर कहा है कि कांच और प्लास्टिक वाली सतहों की तुलना में कागज और कपड़े पर कोरोना वायरस कम दिनों तक जीवित रह सकता है। ‘फिजिक्स ऑफ फ्लूड्स’ नामक पत्रिका में यह रिसर्च प्रकाशित हुई है।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें