वैलेंटाइन डे स्पेशल:एक किसिंग सीन ले आया था दीपिका-रणवीर को करीब, 6 साल के रिलेशनशिप के बाद की थी शादी
वैलेंटाइन डे नजदीक है। ऐसे में आज हम नज़र डाल रहे हैं बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह औ दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी पर जो काफी फ़िल्मी है।
रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर, 2018 को कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया। इनकी नजदीकियां बढ़ीं 2012 में फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला की सेट पर जो इनकी साथ में पहली फिल्म थी।
किस ले आया दोनों को करीब
एक इंटरव्यू में फिल्म के क्रू मेंबर ने बताया था, '2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट पर अंग लगा दे गाना फिल्माया जाना था। दोनों को गाने के अंत में इस एक किसिंग सीन फिल्माना था। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों डायरेक्टर के कट कहने के बावजूद एक-दूसरे को किस करते रहे। उस रात सेट पर 50 लोग मौजूद होंगे और यह देखकर सब सन्न रह गए। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं।'
वैनिटी वैन में घंटों बिताते थे वक्त
इसके बाद दोनों सेट पर आते तो एक-दूसरे को बेबी कहकर संबोधित करते,साथ खाना खाते और जब शूटिंग नहीं होती तब वैनिटी वैन में घंटों वक्त बिताते। सबको लगा कि फिल्म की शूटिंग के बाद दोनों का इश्क ठंडा पड़ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद जब दोनों की जोड़ी बाजीराव मस्तानी में साथ आई तो समझ आया कि ये रिश्ता दूर तक जाएगा।
ग्रुप डिनर के दौरान भी दोनों की नजर केवल एक-दूसरे पर ही रहती थी। ऐसे जैसे उन्हें दुनिया की परवाह ही न हो। दोनों घंटों बातें करते थे,ऐसे जैसे कोई शादीशुदा जोड़ा करता है। जब दीपिका आसपास हों तो रणवीर सिर्फ उन्हें घूरा करते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाजीराव की शूटिंग के समय रणवीर अपने सीन्स देने के बाद सेट से जाते नहीं थे,वो दीपिका के लिए वहां रुके रहते थे। उनके लिए खुद से ज्यादा दीपिका का करियर मायने रखता था। वह पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने दीपिका को हॉलीवुड जाने की सलाह दी थी।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें