अफसरों की संपत्ति का ब्योरा:झारखंड कैडर के तीन दर्जन आईएएस अफसरों के नाम कोई अचल संपत्ति नहीं : रांची
आईपीएस के बाद आईएएस अफसरों ने दिया संपत्ति का ब्याेरा
झारखंड कैडर के आईपीएस अफसरों के बाद 150 अाईएएस अफसरों में 128 ने अपनी संपति का ब्योरा दे दिया है। 7 अफसरों ने प्रॉपर्टी रिटर्न जमा नहीं किया है। जबकि 15 अफसरों के प्रॉपर्टी रिटर्न का ब्योरा संबंधित वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है।
अफसरों द्वारा दिए गए संपत्ति ब्योरे के अनुसार, तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है। 31 जनवरी 2021 तक सरकार को दिए प्रॉपर्टी रिटर्न से यह पता चलता है। झारखंड कैडर के करीब तीन दर्जन आईएएस अफसर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
हालांकि, यह संपत्ति उन्होंने खुद अर्जित नहीं की है, बल्कि पैतृक और पत्नी की संपत्ति है। जिनके नाम अचल संपत्ति नहीं हैं, उनमें आलोक गोयल, हिमानी पांडेय, राहुल शर्मा, के. श्रीनिवासन, राजेश सिंह, अबु इमरान, राहुल सिन्हा, वरुण रंजन, विशाल सांगा, हिमांशु मोहन, ताराचंद, शशि प्रकाश सिंह, समीरा एस, मनीष कुमार, रवि आनंद, ऋतुराज, हेमंत सती, अनन्या मित्तल, अंजलि यादव, माधवी मिश्रा, नमन प्रियेश लकड़ा, रोनिता आर., चंदन कुमार, हिमांशु मोहन, जितेंद्र दूड़ी, विशाल सागर, कुमार ताराचंद, प्रेरणा दीक्षित, शशि प्रकाश सिंह और उत्कर्ष गुप्ता हैं।
इन आईएएस अफसरों ने नहीं दिया है संपत्ति ब्योरा
ज्योत्सना वर्मा रे, ब्रजमोहन कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता, विनोद शंकर सिंह, विमल, बिरसाय उरांव, केके मिश्रा
कुछ ने संपत्ति के लागत मूल्य ही दर्शाए
ऐसे कुछ ही अधिकारी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति का वर्तमान मूल्य दर्शाया है। प्रॉपर्टी रिटर्न के मुताबिक, तुलनात्मक रूप से जो अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें एसकेजी रहाटे, एपी सिंह, ए मुत्थुकुमार, शांतनु अग्रहरि आदि हैं।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें