किसानों का लाइव ग्लोबल वेबिनार:कृषि कानूनों पर दुनियाभर के किसान नेता आज ऑनलाइन चर्चा करेंगे, आंदोलन कर रहे किसान युवा दिवस भी मनाएंगे - AKB NEWS

किसानों का लाइव ग्लोबल वेबिनार:कृषि कानूनों पर दुनियाभर के किसान नेता आज ऑनलाइन चर्चा करेंगे, आंदोलन कर रहे किसान युवा दिवस भी मनाएंगे


 


कृषि कानूनों के खिलाफ गुरुवार को पंजाब के तरनतारन में प्रदर्शन करते हुए किसान संगठनों के सदस्य। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन 26 फरवरी को ग्लोबल लाइव वेबिनार करेंगे। यह शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। वेबिनार में 'तीन कृषि कानूनों का किसानों पर असर' विषय पर चर्चा होगी। इसमें दुनियाभर के किसान नेताओं और खेतीबाड़ी से जुड़े लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

इस वेबिनार में भारतीय किसान संगठनों के नेता मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी ऑनलाइन देंगे। किसान एकता मोर्चा ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की पूरी जानकारी शेयर की है। वेबिनार के लिए कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, मेलबर्न और ब्रिटेन का समय भी शेयर किया गया है। वेबिनार में आम लोग भी सवाल पूछ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक भी जारी की गई है।

आज किसान युवा दिवस भी मनाएंगे
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन जारी है। आज सभी जगह युवा किसान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सभी बॉर्डर पर जारी धरने के मंच युवा किसान संभालेंगे। किसानों ने सात दिन तक अलग-अलग दिवस मनाने का ऐलान किया है।

कृषि मंत्री बोले- किसानों से बातचीत को तैयार
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि हम कृषि कानून लागू नहीं कर सकते हैं, क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है। कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी ने अभी अपना फीडबैक नहीं दिया है। अब तक हमने किसानों के साथ 12 दौर की बातचीत की है। अभी भी हम किसानों से किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार हैं।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads