CGPSC CSE 2020:राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए मॉडल ‘आंसर की’ जारी, 22 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे कैंडिडेट्स - AKB NEWS

CGPSC CSE 2020:राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए मॉडल ‘आंसर की’ जारी, 22 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे कैंडिडेट्स


 छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए मॉडल ‘आंसर की’ जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, psc.cg.gov.in से ‘आंसर की’ डाउनलोड कर सकते हैं। CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी।

22 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

किसी भी आंसर पर कोई भी आपत्ति होने पर कैंडिडेट आयोग के पोर्टल के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो आज यानी 16 फरवरी से ओपन कर दी गई है। कैंडिडेट्स इस विंडो के जरिए 22 फरवरी रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट को हर सवाल के 60 रुपए + जीएसटी शुल्क देना होगा।

इसके साथ ही कैंडिडेट्स को दर्ज कराई गई आपत्तियों के समर्थन में साक्ष्य को आयोग के पते पर 1 मार्च शाम 5 बजे तक जमा कराना होगा। आपत्तियों जमा कराने का पता – परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, शंकर नगर मार्ग, रायपुर (छत्तीसगढ़), पिन – 492001।

143 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 143 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए 2 दिसंबर 2020 को नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2021 तक चली थी। जिसके बाद चयन प्रक्रिया के पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी को आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें-

IGNOU:जनवरी 2021 सेशन के लिए री- रजिस्ट्रेशन की तारीख फिर बढ़ी, अब 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं कैंडिडेट्स

बिहार बोर्ड 2021:कल से शुरू होंगी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं, एडमिट कार्ड में गलती होने पर आधार नंबर से मिलेगी एंट्री​​​​​​​


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads