शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 324 अंकों की गिरावट के साथ 51 हजार के स्तर पर, सबसे ज्यादा ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली: मुंबई - AKB NEWS

शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 324 अंकों की गिरावट के साथ 51 हजार के स्तर पर, सबसे ज्यादा ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली: मुंबई


 वैश्विक बाजारों में सपाट कारोबार के चलते घरेलू बाजार में भारी उतार-चढ़ाव है। BSE सेंसेक्स 324 अंकों की गिरावट के साथ 51,004.29 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में सबसे ज्यादा टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 1-1% की गिरावट है। निफ्टी इंडेक्स भी 83 अंकों की गिरावट के साथ 15,026.35 पर कारोबार कर रहा है। ओवरऑल मार्केट में सबसे ज्यादा ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट है।

BSE पर 2,666 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,052 शेयर बढ़त और 1,485 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। यानी 56% शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी घटकर 201.42 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह मंगलवार को 202.44 लाख करोड़ रुपए रुपए था।

बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए ग्राफिक्स से समझिए...

रेलवे माल ढुलाई जनवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

सरकारी डेटा के मुताबिक जनवरी 2021 में रेलवे माल ढुलाई 119.79 मिलियन टन रहा, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। पिछला रिकॉर्ड मार्च 2019 के 119.74 मिलियन टन था।

बुधवार को आयशर मोटर, टाइटन सहित 330 कंपनियों पेश करेंगी तिमाही नतीजे
आज आयशर मोटर, टाइटन कंपनी, गेल इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, औरोबिंदो फार्मा, बैंक ऑफ इंडिया, बाटा इंडिया, इंद्रप्रस्थ गैस, शालिमार पेंट्स, स्पाइस जेट सहित 330 कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।

चीन और हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजारों में बढ़त, अन्य में सुस्ती

10 फरवरी को चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और हॉन्गकॉन्ग का हेंगेसेंग 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि कोरिया का कोस्पी इंडेक्स, जापान का निक्केई इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले यूरोप और अमेरिकी बाजारों में भी सपाट बंद हुए थे।

9 फरवरी को बाजार में सपाट बंद हुए थे
BSE सेंसेक्स 19.69 अंक नीचे 51,329.08 पर और निफ्टी 6.50 अंक नीचे 15,109.30 पर बंद हुआ था। NSE के प्रॉविजनल डेटा के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,300.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,756.24 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE...

10:18 AM BSE बैंक इंडेक्स 149 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 बैंकों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर 1-1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:29 AM सेंसेक्स 97 अंक नीचे 51,231.99 पर और निफ्टी 22 अंक नीचे 15,087.25 पर कारोबार कर रहा है।

09:26 AM सेंसेक्स में शामिल 18 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में 1-1% की गिरावट है।

सोर्स - BSE
सोर्स - BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 26.81 अंक ऊपर 51,355.89 पर और निफ्टी 9.75 अंक ऊपर 15,119.05 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads