BREAKING NEWS
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
आप जब किसी चाय के स्टॉल पर चाय पीने जाते हैं तो उसकी कितनी कीमत चुकाते हैं? 10? 20 या 50 रुपए? लेकिन कोलकाता के एक टी स्टॉल पर एक कप चाय की कीमत 1000 रुपए है। कोलकाता के मुकुंदपुर में स्थित इस टी स्टॉल के मालिक का नाम पार्थ प्रातिम गांगुली है। उनके टी स्टॉल का नाम 'निर्जश' है जिस पर करीब 100 अलग-अलग तरह की चाय मिलती है। यहां 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की चाय उपलब्ध है। इस स्टॉल पर मिलने वाली सबसे महंगी चाय बो-ले है जिसकी कीमत 1000 रुपए है। बो-ले चायपत्ती तीन लाख प्रति किलो में बिकती है। चायपत्ती महंगी होने की वजह से यह चाय भी टी स्टॉल पर महंगी मिलती है।
चाय ने किया मालामाल:कोलकाता के निर्जश टी स्टॉल पर एक कप चाय की कीमत 1000 रुपए, यहां मिलती है 100 अलग-अलग तरह की चाय
आप जब किसी चाय के स्टॉल पर चाय पीने जाते हैं तो उसकी कितनी कीमत चुकाते हैं? 10? 20 या 50 रुपए? लेकिन कोलकाता के एक टी स्टॉल पर एक कप चाय की कीमत 1000 रुपए है। कोलकाता के मुकुंदपुर में स्थित इस टी स्टॉल के मालिक का नाम पार्थ प्रातिम गांगुली है। उनके टी स्टॉल का नाम 'निर्जश' है जिस पर करीब 100 अलग-अलग तरह की चाय मिलती है। यहां 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की चाय उपलब्ध है। इस स्टॉल पर मिलने वाली सबसे महंगी चाय बो-ले है जिसकी कीमत 1000 रुपए है। बो-ले चायपत्ती तीन लाख प्रति किलो में बिकती है। चायपत्ती महंगी होने की वजह से यह चाय भी टी स्टॉल पर महंगी मिलती है।
इसके अलावा यहां हिबिस्कस चाय, लैवेंडर, सिल्वर निडल व्हाइट टी, वाइन टी, तुलसी जिंजर टी, ब्लू तिसाने चाय, तिस्ता वैली चाय, रूबियोस चाय और उकायती टी मिलती है। इस टी स्टॉल को खोलने से पहले पार्थ प्रतीम नौकरी करते थे। वे चाय पीने के शौकीन थे। एक दिन उनके मन में नौकरी छोड़कर चाय की दुकान लगाने का ख्याल आया। तभी उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और जिस टी स्टॉल की शुरुआत की, आज उसकी वजह से अच्छी खासी कमाई हो रही है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें