शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 676 अंक गिरकर 50,768 पर आया; एक्सचेंज पर 50% शेयरों में गिरावट, बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली : मुंबई - AKB NEWS

शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 676 अंक गिरकर 50,768 पर आया; एक्सचेंज पर 50% शेयरों में गिरावट, बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली : मुंबई


 दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के चलते घरेलू बाजार भी दबाव में कारोबार कर रहा है। BSE सेंसेक्स 676 अंकों की गिरावट के साथ 50,768.04 पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले लगातार तीन दिन से शेयर बाजार बढ़त दर्ज की गई थी।

चौतरफा गिरावट में बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। बैंक इंडेक्स 767 अंकों की गिरावट के साथ 40,062.93 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा HDFC और बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे ज्यादा 2-2% की गिरावट है।

एक्सचेंज पर 50% शेयरों में गिरावट

BSE पर 2,170 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 997 शेयरों में बढ़त और 1,086 में गिरावट है। इसमें 87 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 208.91 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 210.22 लाख करोड़ रुपए रहा था।

ज्यादातर शेयर बाजारों में गिरावट
अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली के चलते अन्य शेयर बाजारों में भारी गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 517 अंक नीचे 29,042 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 816 अंकों की गिरावट के साथ 29,064 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट, कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 1.74% की गिरावट है।

अमेरिकी शेयर बाजार में बिकवाली, यूरोप में मामूली खरीदारी
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। नैस्डैक इंडेक्स 2.70% नीचे 12,997 पर बंद हुआ। इसके अलावा डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स में 1.39% की गिरावट रही। दूसरी ओर यूरोपियन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसमें ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के बाजार शामिल हैं।

घरेलू बाजार में बुधवार को जमकर खरीदारी रही थी
कल सेंसेक्स 1147 अंकों की बढ़त के साथ 51,444.65 पर और निफ्टी 326 अंक ऊपर 15,245.60 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,088.7 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 392.91 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE...

09:29 AM BSE बैंक इंडेक्स 623 अंक नीचे 40,207 पर कारोबार कर रहा है। HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.23% की गिरावट हैं।

09:27 AM BSE सेंसेक्स 543 अंकों की गिरावट के साथ 50,901 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में HDFC के शेयर में सबसे ज्यादा 2.60% की गिरावट है।

सोर्स - BSE
सोर्स - BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 632 अंकों की गिरावट के साथ 50,812.14 पर और निफ्टी 218.85 अंक नीचे 15,026.75 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads