BREAKING NEWS
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
सेना बहाली रैली:कोरोना गाइडलाइन के साथ 1014 ने लगाई दौड़, मेडिकल में 54 पास : रांची
देश सेवा का जज्बा और नौकरी के लिए दौड़ते अभ्यर्थी...
- मोरहाबादी मैदान में रात को ही पहुंच गए थे अभ्यर्थी, 20 दिनों तक चलेगा अभियान
- 30 मार्च तक चलनेवाली भर्ती रैली में शामिल होने के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट जरूरी
मोरहाबादी मैदान में सेना बहाली रैली का आयोजन किया गया है, जो 30 मार्च तक चलेगा। बुधवार को पहले दिन देश सेवा का जज्बा और नौकरी की चाहत लेकर आए 1014 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। मेडिकल परीक्षा में शामिल हुए। लेकिन, खुशकिस्मत रहे 54 अभ्यर्थी, जिन्होंने सारी अर्हताएं पूरी करके सेना बहाली के अगले चरण में पहुंच सके।
इससे पूर्व मंगलवार की देर रात को ही मोरहाबादी मैदान में अभ्यर्थी पहुंच चुके थे। रात 2 बजे से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उन्हें मैदान में इंट्री मिलनी शुरू हुई। कई अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में ही अयोग्य घोषित कर दिए गए।
कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन : सेना भर्ती रैली में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के लिए मास्क, दस्ताना और सेनिटाइजर लाना अनिवार्य है।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें