कोल माइंस के 15 फीट अंदर मिली युवक की लाश:तीन दिनों से लापता था युवक, सड़ी अवस्था में मिली डेडबॉडी; अवैध संबंध में हत्या की आशंका: ​​​​​​​निरसा (धनबाद) - AKB NEWS

कोल माइंस के 15 फीट अंदर मिली युवक की लाश:तीन दिनों से लापता था युवक, सड़ी अवस्था में मिली डेडबॉडी; अवैध संबंध में हत्या की आशंका: ​​​​​​​निरसा (धनबाद)


 निरसा थाना क्षेत्र के मुंडा धोड़ा कोल माइंस के 15 फीट अंदर से बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक अपने घर से 3 दिनों से लापता था। शव खून से लथपथ था और सड़ जाने की वजह से दुर्गंध भी आ रही थी। माना जा रहा है कि रविवार को ही युवक की हत्या कर दी गई होगी। इधर, मृतक के भाई ने आशंका जाहिर की है कि युवक की हत्या अवैध संबंध में क गई है। इधर, शव मिलने के सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान माडमा आमडंगाल गांव के मुंडा धोड़ा निवासी आदर्श सिंह (39) के रूप में की गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार से लापता आदर्श सिंह की गुमशुदगी की शिकायत निरसा थाना में करने के बाद अपने स्तर पर उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार की सुबह माइंस के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। जब लोग खदान के मुहाने के पास पहुंचे तो आदर्श की चप्पल और माला दिखी। इसकी सूचना निरसा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से खदान के 15 फीट अंदर से शव को बरामद किया।

5 भाई और एक बहन में आदर्श मंझला था। (फाइल)
5 भाई और एक बहन में आदर्श मंझला था। (फाइल)

एक महीने से पत्नी और बच्चे हैं मायके में
परिजनों ने बताया कि, 5 भाई और एक बहन में आदर्श मंझला था। कंचनडीह के री-फैक्ट्री में वह मजदूरी करता था। उसकी पत्नी नमिता देवी 14 और 10 साल की दो बेटियों और 6 साल के बेटे के साथ एक माह पूर्व अपने मायके गई हुई थी।

निरसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई है।
निरसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई है।

माइकल मुंडा के साथ हुई थी मारपीट

इधर, मृतक के भाई प्रहलाद सिंह ने बताया कि आदर्श का मुंडा धोड़ा निवासी एक महिला के साथ अवैध संबंध था। इसके कारण कुछ दिन पूर्व वहीं के रहने वाले माइकल मुंडा के साथ आदर्श की मारपीट हुई थी। रविवार की शाम वह शराब पीने के लिए घर से अपने दोस्त के साथ निकला था। घर में मौजूद मोबाइल पर भी लगातार फोन कर उसकी खोजबीन की जा रही थी।

 परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि अवैध संबंध के कारण रविवार की रात उसे शराब पिलाकर माइंस के अंदर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में निरसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads