विस्फोट में चार की मौत का मामला:विस्फोटक सप्लाई करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घर के मालिक को पहले ही भेजा जा चुका है जेल ​​​​​​​तिसरी: (गिरिडीह) - AKB NEWS

विस्फोट में चार की मौत का मामला:विस्फोटक सप्लाई करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घर के मालिक को पहले ही भेजा जा चुका है जेल ​​​​​​​तिसरी: (गिरिडीह)


 तिसरी ब्लॉक में डेटोनेटर और जिलेटिन सप्लाई करने के दूसरे और मुख्य आरोपी पूना महतो को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। घर में विस्फोटक रखने पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में पीड़ित व घर के मालिक बुधन राय को बीते सोमवार को ही जेल भेजा जा चुका है। बताते चलें कि शनिवार की रात गुमगी पंचायत की खिड़कियां मोड़ स्थित एक घर में हुए विस्फोट में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट से सिमेंट से बना 7 कमरे का मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया था।

रविवार को राज्य सरकार के निर्देश पर फॉरेंसिक तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच की गई। जांच टीम में शामिल फॉरेंसिक साइंस झारखंड के डिप्टी डायरेक्टर बीके ठाकुर ने बताया कि डेटोनेटर और जिलेटिन साक्ष्य के रूप में मिले हैं। यह एक बहुत ही भयावह विस्फोटक पदार्थ है। इससे पहाड़ तोड़ा जाता है। घटनास्थल पर दोनों का एक साथ मिलना साबित करता है कि जिलेटिन और डेटोनेटर के विस्फोट से ही मकान ध्वस्त हुआ और चार लोगों की जान गई। जो भी साक्ष्य मिले हैं, उसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

मुख्य आरोपी पूना महतो।
मुख्य आरोपी पूना महतो।

विस्फोट की आवाज 3 KM दूर तक सुनी गई थी
बताते चलें कि बीते शनिवार रात करीब 9:30 बजे घर में हुए विस्फोट की आवाज लगभग 3 KM दूर तक सुनी गई थी। 1 KM के आसपास के लोगों को आवाज के साथ भूकंप के झटके जैसा भी महसूस हुआ था। इस विस्फोट में बुधन राय की पत्नी भुखली देवी उर्फ कामेश्वरी, बहू सुनीता देवी, 3 साल का पोता अंकित कुमार और एक माह के नवजात पोते की जान चली गई थी। सूत्रों के अनुसार, मृतक सुनीता देवी अपने एक माह के बच्चे के साथ आग (बोरसी) लेकर सो रही थी।

 उसी कमरे में ड्राम में रखा डेटोनेटर और जिलेटिन किसी कारण आग में चले जाने से एक के बाद एक विस्फोट हुआ और 7 कमरे का सिमेंटेड मकान जमींदोज हो गया।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads