सरकारी नौकरी:बिहार कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिस असिस्टेंट के 200 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, 26 तक जारी रहेगी एप्लीकेशन प्रोसेस - AKB NEWS

सरकारी नौकरी:बिहार कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिस असिस्टेंट के 200 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, 26 तक जारी रहेगी एप्लीकेशन प्रोसेस


 बिहार कोऑपरेटिव बैंक (BCB) ने ऑफिस असिस्टेंट के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन 9 मार्च से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

एप्लीकेशन फीस

अगर आवेदन शुल्क की बात करें, तो जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है. वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 550 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. यह डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख9 मार्च
आवेदन की आखिरी तारीख26 मार्च
आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख26 मार्च
परीक्षा की तारीख-अभी तय नहीं

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स बिहार कोऑपरेटिव बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट http://bscb.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। आवेदन फॉर्म में गलती होने पर इसे रिजेक्ट किया जा सकता है।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads