झारखंड में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना:राज्य में ढाई माह बाद सबसे ज्यादा 278 मरीज मिले, सचिव बाेले- 11 हजार बेड तैयार रखें: रांची
झारखंड में एक बार फिर काेराेना तेजी से बढ़ने लगा है। गुरुवार काे प्रदेश में 278 मरीज मिले। यह ढाई महीने बाद एक दिन में मिलने वाले मरीजाें का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले नाै जनवरी काे 236 मरीज मिले थे। गुरुवार काे मिले नए संक्रमिताें में सबसे ज्यादा 170 रांची में मिले। इससे पहले बुधवार काे यहां 93 मरीज मिले थे। रांची में 75 दिन बाद सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। वहीं स्वस्थ हाेने वालाें की संख्या भी 100 से कम रही।
इन हालाताें काे देखते हुए सरकार अलर्ट माेड पर आ गई है। स्वास्थ्य सचिव केके साेन सभी डीसी काे अपने जिलाें में काेराेना मरीजाें के लिए बेड की संख्या बढ़ाने काे कहा है। उन्हाेंने कहा कि 30 अप्रैल तक राज्य में 11 हजार बेड तैयार कर लें। रांची डीसी काे 1500 बेड तैयार करने काे कहा गया है।
वेंटिलेटर जांच लें, मास्क-पीपीई किट भी तैयार रखें
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कुछ राज्याें में तेजी से काेराेना के मामले बढ़ रहे हैं। वहां से बेराेकटाेक आवागमन जारी है। ऐसे में राज्य में भी काेराेना संक्रमण तेजी से बढ़ने की आशंका है। इसलिए सभी एहतियाती कदम उठाएं। सभी जिलाें में अनुमानित केस की संख्या काे देखते हुए बेड की व्यवस्था करें। वेंटिलेटर्स काे जांच लें कि वे सही हैं या नहीं। पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क और पीपीई किट की भी व्यवस्था करें। क्याेंकि पिछले साल के डेटा काे देखते हुए कहा जा सकता है कि पर्याप्त क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से ही जीवन बचाया जा सकता है।
झारखंड में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 12 लाख के पार
राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 12 लाख पार कर गया है। गुरुवार को 32669 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। इनमें 24594 बुजुर्ग, 45 साल से ऊपर के बीमार 6254 और 1889 हेल्थ-फ्रंटलाइनर्स हैं। अब वैक्सीनेशन की स्पेशल ड्राइव का तीसरा चरण 26 से 27 मार्च तक चलेगा। इस ड्राइव के तहत अब तक 4.50 लाख लोगों को टीके लगे हैं।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें