कोरोना पर सख्ती:आज से बगैर मास्क घर से निकले तो देना होगा 5 सौ जुर्माना, बस और ऑटाे में बगैर मास्क नाे इंट्री: धनबाद
काेराेना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार काे राेकने के लिए शुक्रवार से धनबाद में मास्क चेकिंग अभियान चलेगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष सह डीसी उमा शंकर सिंह ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। उन्हाेंने बताया कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप धनबाद जिला में भी मास्क चेकिंग काे लेकर अभियान चलाया जाएगा।
गुरुवार काे सांकेतिक ताैर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से शहर के प्रमुख चाैक-चाैराहाें पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। शुक्रवार से सघन अभियान चलेगा। मास्क नहीं पहनने वालों से 5 सौ रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। डीसी का कहना है कि अन्य जिलाें की तुलना में धनबाद में काेराेना संक्रमण की रफ्तार नहीं बढ़ी है। फिर भी चौकसी जरूरी है।
1... साेशल डिस्टेंस और मास्क चेकिंग अभियान
सघन आबादी वाले क्षेत्राें व चाैक-चाैराहाें पर मास्क चेकिंग अभियान चलेगा। मास्क नहीं पहनने वालाें काे फाइन भी किया जाएगा। ऑटाे और बस यात्रियाें काे भी अनिवार्य रूप से मास्क पहनना हाेगा। लाेगाें से अपील हाेगी भीड़भाड़ से बचें। साेशल डिस्टेंस का अनुपालन करेें।
2...महाराष्ट्र-पंजाब से आनेवाले रेलयात्रियाें की जांच
मुंबई, गुजरात व दक्षिण से आनेवाले यात्रियाें की पहले से धनबाद रेलवे स्टेशन पर काेराेना जांच की जा रही है। हाेली काे देखते हुए पंजाब से आने वाले यात्रियाें की भी ट्रूनेट से काेराेना जांच की जाएगी। जरुरत पड़ी ताें दिल्ली से आनेवाले यात्रियाें की भी काेराेना जांच की जाएगी।
3... 45 से अधिक उम्र के लाेगाें का टीकाकरण अनिवार्य
टीकाकरण की रफ्तार काे तेज करना है। 45 व 60 से अधिक उम्र के लाेग काेराेना संक्रमण से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। डेथ रेसियाे इन्हीं उम्र के लाेगाें में ज्यादा पाया गया है। इसकाे देखते हुए 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाेगाें का अनिवार्य रूप से टीकाकरण किया जाएगा।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें