BREAKING NEWS
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
हजारीबाग शहर के हुरहुरु बाबा पथ माेहल्ले में शुक्रवार काे दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक महिला ने छह और आठ साल की दाे मासूम बहनाें के साथ जुल्म की सारी हदें पार कर दीं। बच्चियाें का कसूर सिर्फ इतना था कि पालतू कुत्ते के साथ खेलते समय कुत्ते काे थाेड़ी चाेट लग गई थी।
मालकिन की हैवानियत!:बच्चियों से कुत्ते काे लगी चाेट ताे मालकिन ने दोनों काे छड़ी से पीटा फिर हाथों पर जगह-जगह ब्लेड से काटा : हजारीबाग
हजारीबाग शहर के हुरहुरु बाबा पथ माेहल्ले में शुक्रवार काे दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक महिला ने छह और आठ साल की दाे मासूम बहनाें के साथ जुल्म की सारी हदें पार कर दीं। बच्चियाें का कसूर सिर्फ इतना था कि पालतू कुत्ते के साथ खेलते समय कुत्ते काे थाेड़ी चाेट लग गई थी।
मालकिन आशा चाैधरी ने पहले दाेनाें बच्चियाें काे छड़ी से पीटा। फिर हाथाें पर जगह-जगह ब्लेड से काट दिया। चाइल्ड लाइन की टीम ने दाेनाें बच्चियाें काे हजारीबाग मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया। चाइल्ड लाइन वाॅलेंटियर स्वीटी ने बताया कि बच्चियाें काे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया जाएगा।
ब्लेड से काटने से पहले डंडे से भी खूब पीटा
बच्चियाें ने कहा-घर का सारा काम कराती है, भरपेट खाना भी नहीं देती
बच्चियाें ने कहा-हम रांची के महुआ टाेली की रहने वाले हैं। पिता कुट्टी काटने का काम करते हैं। दाे साल से आशा चाैधरी के यहां नाैकरानी का काम कर रही हैं। मालिकन घर का सारा काम कराती हैं। अपना खाना खुद बनाना पड़ता है। हमें सिर्फ चावल, आलू और नमक दिया जाता है। शुक्रवार काे कुत्ते काे चाेट लग गई। मालकिन गुस्सा गई और हमारी पिटाई शुरू कर दी। राेने की आवाज सुनकर लाेगाें ने पुलिस काे सूचना दी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें