BREAKING NEWS
INDIA
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
रातू थाना क्षेत्र के NH-75 स्थित टेढ़ा पुल के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मार कुचल देने से हुआ। दुर्घटना में अधेड़ की बाइक ट्रक में फंस गई और वो करीब 2KM दूर तक घिसटती चली गई। वहीं, अधेड़ की लाश मौके पर ही गिरी रही। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घटनास्थल से करीब 20KM दूर ड्राइवर और ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया।
NH-75 पर सड़क हादसे में एक की मौत:रांची में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ को कुचला, बाइक को 2KM दूर तक घसीटता ले गया : रातू (रांची)
रातू थाना क्षेत्र के NH-75 स्थित टेढ़ा पुल के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मार कुचल देने से हुआ। दुर्घटना में अधेड़ की बाइक ट्रक में फंस गई और वो करीब 2KM दूर तक घिसटती चली गई। वहीं, अधेड़ की लाश मौके पर ही गिरी रही। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, घटनास्थल से करीब 20KM दूर ड्राइवर और ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया।
मृतक की पहचान चारो उरांव (50) के रूप में की गई। वो चान्हो थानाक्षेत्र के हुटार गांव का रहने वाला था, वो सब्जी विक्रेता था। रविवार सुबह चारो अपनी बाइक पर मटर लोडकर मांडर बाजार जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसकी बाइक टेढ़ा पुल के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद सड़क पर बिखरा मटर।
टक्कर लगते ही चारो सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे कुचलता हुआ भाग निकला। बाइक पर लोड मटर सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना फौरन रातू थाना पुलिस को दी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को लेकर भाग रहे ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें