RIMS की छात्रा ने की खुदकुशी:डॉक्टर पति से झगड़े के बाद रिम्स पीजी की छात्रा ने लगाई फांसी, फार्माकोलॉजी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी अनिशा: रांची - AKB NEWS

RIMS की छात्रा ने की खुदकुशी:डॉक्टर पति से झगड़े के बाद रिम्स पीजी की छात्रा ने लगाई फांसी, फार्माकोलॉजी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी अनिशा: रांची


 डॉक्टर पति के साथ झगड़े के बाद मेडिकल की छात्रा 30 वर्षीय अनिशा झा ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।

  • पति संग पुंदाग सेल सिटी में तीन साल से रह रही थी
  • मृतका के पिता के बयान पर अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज
  • डॉक्टर पति के साथ झगड़े के बाद मेडिकल की छात्रा 30 वर्षीय अनिशा झा ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना पुंदाग सेल सिटी के ब्लॉक ई-2 स्थित फ्लैट नंबर दो में हुई। पुलिस ने अनिशा के पिता अजय कुमार झा के बयान पर अस्वाभाविक मौत (यूडी) का केस दर्ज किया है।

    पुलिस के अनुसार, अनिशा रिम्स से फार्माकोलॉजी में पीजी कर रही थी। वह पहले साल की छात्रा थी। उसके पति डॉ. मयंक प्रियरंजन कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में कार्यरत हैं। अनिशा अपने पति के साथ सेल सिटी के फ्लैट नंबर 2 में तीन साल से रह रही थी। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे अनिशा और डॉ. मयंक में किसी बात काे लेकर विवाद हुआ। इसके बाद डाॅ. मयंक अपने कमरे में साेने चले गए। रात तकरीबन एक बजे जब उनकी नींद टूटी ताे उन्होंने अनिशा को बेडरूम में नहीं देखा।

    रिम्स में उनके डिपार्टमेंट की सहयोगियों ने बताया कि उन्होंने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। वो हमेशा मुस्कुराती रहती थी।
    रिम्स में उनके डिपार्टमेंट की सहयोगियों ने बताया कि उन्होंने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। वो हमेशा मुस्कुराती रहती थी।

    इसके बाद वे दूसरे कमरे में गए तो अनिशा को फांसी के फंदे से झूलते पाया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना परिजनाें को दी और खुद अनिशा को लेकर कोकर स्थित सैमफोर्ड अस्पताल पहुंच गए। वहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद अनिशा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी सैमफोर्ड अस्पताल पहुंची और डॉ. मयंक का बयान लिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद अनिशा के पिता और परिजन शनिवार सुबह पटना से रांची पहुंचे।

    पुलिस की पूछताछ में अनिशा के पिता ने दामाद डॉ. मयंक पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। सेल सिटी में रहने वाले डॉ. मयंक के पड़ोसियों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले तीन सालों के दौरान कोई विवाद नहीं होता देखा गया। दोनों बहुत प्रेम के साथ रहते थे। पता नहीं आखिर किस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ और अनिशा ने यह कदम उठाया।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads