सेहत की खुराक:15 अप्रैल तक झारखंड में पहुंचेंगे कोरोना वैक्सीन के 20 लाख डोज, केंद्र ने राज्य की मांग पर दी स्वीकृति; सिर्फ कोविशील्ड होंगे : रांची - AKB NEWS

सेहत की खुराक:15 अप्रैल तक झारखंड में पहुंचेंगे कोरोना वैक्सीन के 20 लाख डोज, केंद्र ने राज्य की मांग पर दी स्वीकृति; सिर्फ कोविशील्ड होंगे : रांची


 राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी और टीकाकरण अभियान पर पड़ते असर को देखते हुए राज्य सरकार ने वैक्सीन के 10 लाख डोज मांगे हैं। केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी देते हुए दोगुना डोज देने की बात कही है। कोविशील्ड के 20 लाख डोज जल्द ही झारखंड पहुंच जाएंगे। राज्य टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. अजीत प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को कोविशील्ड वैक्सीन के 20 लाख डोज आवंटित करने पर स्वीकृति दे दी है।

पहली खेप के रूप में 10 लाख डोज मंगलवार को ही पहुंच जाने थे, लेकिन देर से एप्रूवल मिलने के कारण ये पहुंच नहीं सके। अब 9 अप्रैल तक 10 लाख डोज पहुंच जाएंगे। उसके बाद बाकी 10 लाख डोज 15 अप्रैल तक राज्य को मिल जाएंगे।उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य में कोरोना वैक्सीन आउट ऑफ स्टॉक होता देखकर 4 अप्रैल को केंद्र सरकार से 10 लाख डोज अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की थी। इधर, कोवैक्सीन टीके का आवंटन नहीं होने और राज्य में स्टॉक खत्म होने के कारण लोगों को दिया जाने वाला पहला डोज बंद कर दिया गया है। वहीं जिन लोगों को दूसरा (बूस्टर) डोज दिया जाना है, उनके लिए 4470 डाेज सुरक्षित रखे गए हैं।

झारखंड वैक्सीन वॉच

  • 23,12,500 डोज अब तक केंद्र सरकार से झारखंड सरकार को मिल चुके हैं।
  • 16,94,046 लोगों को 5 अप्रैल तक पहला डोज, 2,69,131 को दूसरा डोज लगा।
  • 16330 डोज रांची में स्टॉक, इनमें कोविशील्ड के 11860 और कोवैक्सीन के 4470 डोज हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads