झारखंड में बेकाबू कोरोना संक्रमण:रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 2196, पिछले 24 घंटे में राज्य में मिले 873 संक्रमित; IIT में आज से नाइट कर्फ्यू : रांची/धनबाद/जमशेदपुर - AKB NEWS

झारखंड में बेकाबू कोरोना संक्रमण:रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 2196, पिछले 24 घंटे में राज्य में मिले 873 संक्रमित; IIT में आज से नाइट कर्फ्यू : रांची/धनबाद/जमशेदपुर


 झारखंड में काेराेना एक बार फिर बेकाबू हाे गया है। जैसे ही जांच बढ़ी, मरीजाें की संख्या भी बढ़ने लगी। शनिवार काे राज्य में 873 नए मरीज मिले। इनमें 472 सिर्फ रांची के हैं। अब पूरे राज्य में सक्रिय मरीजों की तादाद 3908 पहुंच गई। इनमें से 2196 केवल रांची से हैं। वहीं, धनबाद में बढ़ते काेराेना वायरस केसों काे देखते हुए IIT ISM प्रबंधन ने नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। वहीं, संस्थान में रह रहे स्टूडेंट्स के बाहर जाने पर अगले आदेश तक राेक लगा दी गई है।

पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई। मृतकों में बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम से 1-1 और रांची से 3 लोग शामिल हैं। अब पूरे राज्य में 1,25,585 पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। इनमें से 1,20,562 ठीक हो चुके हैं।

वहीं, रांची के मेकॉन के 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हाे गए हैं। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, इनमें से 7 को निमोनिया होने के कारण मेकॉन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संक्रमण बढ़ने से कॉलाेनी में हड़कंप मच गया है। कॉलाेनी में कई बिल्डिंग को माइक्राे कंटेनमेंट जाेन घोषित कर सील कर दिया गया है। 15 दिन पहले मेकॉन के गिने-चुने अधिकारियाें- कर्मचारियाें को ही काेराेना पॉजिटिव की सूचना थी। संक्रमण की भनक लगते ही गृह मंत्रालय ने मेकॉन प्रबंधन को पत्र भेजकर वर्क फ्रॉम होम लागू करने काे कहा था, लेकिन प्रबंधन ने उस पत्र को नजरअंदाज कर दिया। नतीजा, एक सप्ताह के दौरान कोरोना संक्रमिताें की संख्या तेजी से बढ़ गई।

इधर, धनबाद स्थित IIT ISM के डिप्टी डायरेक्टर ने सभी संबंधिताें काे ई-मेल जारी करते हुए 4 अप्रैल से दिशा-निर्देशाें के अनुपालन का आदेश दिया है। कहा है कि शाम 6:30 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दाैरान संस्थान परिसर में रहने वाले लाेग संस्थान के अंदर आ-जा सकते हैं, लेकिन परिसर के बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा। निजी कार्याें काे लेकर परिसर के लाेग सुबह 5 से 9 बजे तक ही बाहर जा सकते हैं। हालांकि पारिवारिक सदस्य और बच्चे पढ़ाई या अन्य जरूरी कार्याें काे लेकर बाहर जा पाएंगे। दूसरी तरफ कर्मचारी या उनके परिजन बाहर से यात्रा कर आए हैं ताे उन्हें तुरंत आरटी-पीसीआर जांच करानी हाेगी और रिपाेर्ट मिलने तक हाेम आइसाेलेशन में रहना हाेगा। अब 10 अप्रैल काे संक्रमण के मामलाें की समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर सख्ती या ढिलाई पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि नाैकर, माली, सफाई कर्मी सहित अन्य परिसर में पहले की तरह आ पाएंगे।

जमशेदपुर में साेशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर सात दुकानाें से वसूला 3200 रुपए जुर्माना
इधर, जमशेदपुर के मानगाे नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) दीपक सहाय ने शनिवार काे शंकाेसाई रोड नंबर 1, डिमना चौक, मानगो चौक, पारडीह चौक व अन्य स्थानाें पर जांच अभियान चलाया। इस दाैरान साेशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन और मास्क नहीं पहनने पर 7 दुकानों से 3200 रुपए जुर्माना वसूला। नियम उल्लंघन करते दाेबारा पकड़े जाने पर केस दर्ज करने की चेतावनी दी। चाैक-चाैराहाें पर भीड़ लगाने और बिना मास्क वाले लाेगाें काे फटकार लगाकर छाेड़ दिया। वैसे लाेगाें काे मास्क भी बांटा गया। अभियान में निशांत कुमार, राहुल कुमार, दिनेश्वर यादव, निर्मल कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य निगम कर्मी शामिल थे।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads