मौसम के तेवर:6 अप्रैल काे 41 डिग्री काे छू सकता है अधिकतम तापमान, झुलसाएगी गर्मी : धनबाद - AKB NEWS

मौसम के तेवर:6 अप्रैल काे 41 डिग्री काे छू सकता है अधिकतम तापमान, झुलसाएगी गर्मी : धनबाद


 चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। जिले में शनिवार काे अधिकतम 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस ही था, लेकिन न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम 18 पर था। इस तरह दिन का तापमान ताे नहीं, लेकिन रात का तापमान बढ़ रहा है।

अब माैसम केंद्र रांची ने तापमान में बढ़ाेतरी की संभावना जतायी है। रविवार काे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, लेकिन 6 अप्रैल काे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। इस तरह जाे चिलचिलाती गर्मी अभी लाेगाें काे परेशान कर रही है, वह 6 अप्रैल से झुलसाएगी। हालांकि 7 अप्रैल काे दाे डिग्री सेल्सियस तापमान घट कर 39 तक भी पहुंचने की संभावना जताई गई है।

गर्मी को देख स्कूलों में भी समय में बदलाव

बढ़ी गर्मी काे देखते हुए निजी स्कूलाें ने भी कक्षा संचालन के समय में बदलाव शुरू कर दिया है। वहीं कई स्कूलाें का नया सत्र शुरू हाेने वाला है, जहां गर्मी काे देखते हुए ही माॅर्निंग शिफ्ट में कक्षाएं संचालित हाेंगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में 7 अप्रैल से नया सत्र शुरू हाेगा। कक्षाओं का संचालन सुबह 7:30 से दिन के 1:30 बजे तक हाेगा। हालांकि कक्षा संचालन के समय में बदलाव हाे सकता है। इसी तरह हाेली मदर्स एकेडमी, कतरास में सुबह 7:30 से 11:30 तक संचालित हाेंगी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads