कोरोना दुनिया में:वैक्सीन लगवा चुके और संक्रमण से ठीक हो चुके लोग ही मक्का-मदीना जा सकेंगे; ब्राजील में लगातार दूसरे दिन 40 हजार से कम नए केस: रियाद/साओ पाउलो - AKB NEWS

कोरोना दुनिया में:वैक्सीन लगवा चुके और संक्रमण से ठीक हो चुके लोग ही मक्का-मदीना जा सकेंगे; ब्राजील में लगातार दूसरे दिन 40 हजार से कम नए केस: रियाद/साओ पाउलो


 कोरोना के बीच राहत भरी खबर आ रही है। इस साल रमजान की शुरुआत के साथ ही मक्का की मस्जिद में जायरीनों एंट्री शुरू हो जाएगी। सऊदी अरब ने फैसला किया है कि यहां उन्हें ही एंट्री दी जाएगी जिन्हें कोरोना की वैक्सीन लग चुकी हो या जो कोरोना से संक्रमित होने के बाद उसे मात दे चुके हैं। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, ऐसे लोग जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, उन्हें 14 दिन क्वारैंटाइन रहने के बाद एंट्री दी जाएगी। मदीना में भी ऐसी ही पाबंदियों के साथ एंट्री की इजाजत होगी।

कोरोना की वजह से नहीं हो सकी थी हज यात्रा
पिछले साल कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर के धार्मिक स्थलों को बंद किया गया था। सऊदी सरकार ने भी पिछले साल 27 फरवरी को उमरा पर बैन लगा दिया था। उमरा हज की तरह ही होता है, लेकिन निश्चित इस्लामी महीने में मक्का और मदीना की यात्रा को हज कहा जाता है। महामारी को रोकने के लिए सरकार ने सभी सीमाएं सील कर दी थीं।

दुनिया में बीते दिन 4.68 लाख केस आए
दुनियाभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दुनिया में 4.68 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 7,255 लोगों की मौत भी हुई। रोजाना के सबसे ज्यादा केस भारत में मिल रहे हैं। सोमवार को भारत में 96,557 केस आए। इसके बाद अमेरिका में 50,329 और तुर्की में 42,551 मरीज मिले। ब्राजील 38,233 नए मामलों के साथ चौथे नंबर रहा। यहां रविवार को 31,359 मामले सामने आए थे।

ब्रिटेन में लॉकडाउन में ढील देने की तैयारी

  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अगले हफ्ते से अनलॉक का दूसरा फेज शुरू करने का ऐलान किया। सरकारी डेटा के मुताबिक, देश ने लॉकडाउन की पाबंदियां आसान करने के लिए सभी 4 टेस्ट पूरे कर लिए हैं और पाबंदियों को आगे बढ़ाने की कोई वजह नजर नहीं आती।
  • जॉनसन के मुताबिक, दूसरे फेज में दुकानें, जिम, जू और पर्सनल केयर सर्विसेज जैसे हेयर ड्रेसर, बीयर गार्डन और सभी तरह की आउटडोर हॉस्पिटैलिटी फिर से शुरू की जाएंगी। जॉनसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आपकी कोशिशों और वैक्सीनेशन ड्राइव के नतीजों को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि सोमवार, 12 अप्रैल से हम अपने रोडमैप का दूसरा फेज शुरू करेंगे।
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 12 अप्रैल को खुद पब जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम घर में आने-जाने वाले लोगों की संख्या को बढ़ाकर एक से 2 कर रहे हैं, ताकि लोग अपने करीबियों से मिल सकें।

अब तक 13.24 करोड़ लोग संक्रमित
दुनिया में अब तक 13.24 करोड़ लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.66 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 28.73 लाख मरीजों की मौत हो गई। 2.27 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 98,332 मरीजों की हालत गंभीर है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुए
अमेरिका31,433,116568,88723,960,465
ब्राजील12,984,956331,53011,357,521
भारत12,683,265165,56711,729,539
फ्रांस4,833,26396,875300,064
रूस4,589,540100,7174,211,133
UK4,362,150126,8623,912,562
इटली3,678,944111,3262,997,522
तुर्की3,529,60132,4563,130,977
स्पेन3,300,96575,6983,054,725
जर्मनी2,898,12277,5712,581,500

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads