राजधानी में गर्मी का कहर:दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 40 के पार पहुंचा तापतान : नई दिल्ली - AKB NEWS

राजधानी में गर्मी का कहर:दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 40 के पार पहुंचा तापतान : नई दिल्ली


दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे पहले रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च के महीने में गर्मी का 76 साल पुराना रिकार्ड टूट गया। इससे पहले मार्च के महीने में दिल्ली में पारा 1945 में 40 के पार गया था। उस साल 31 मार्च को 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

होली के दिन नहीं हुई बारिश

2011 से ही होली के दिन बारिश नहीं हुई है। इस साल भी होली पर मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इतना ही नहीं होली पर अधिक गर्मी की वजह इस बार गर्मियों के पहले शुरू होने के साथ होली के लेट आने को भी माना जा रहा है।

2010 में होली 28 फरवरी को ही पड़ी थी। जबकि इस बार होली 29 मार्च को है। 2000 से अब तक यह तीसरा मौका है जब होली 24 मार्च के बाद पड़ी है। इनमें 2005 को होली 25 मार्च को और 2013 में होली 27 मार्च को पड़ी थी।

सोमवार का तामपान

  • आया नगर 40.6
  • जाफरपुर 41.0
  • मंगेशपुर 40.7
  • नजफगढ़ 41.8
  • नरेला 41.7
  • पीतमपुरा 41.6
  • पूसा 41.5
  • स्पोर्ट्स काम्पलेक्स 40.8

 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads