BREAKING NEWS
DELHI
INDIA
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
भाजपा का 41वां स्थापना दिवस:5 राज्यों में वोटिंग के बीच PM मोदी आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे; वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नड्डा भी मौजूद रहेंगे : नई दिल्ली
4 राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में वोटिंग के बीच भाजपा मंगलवार को अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वे सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता कार्यकर्ताओं से कोरोना के संकट और विधानसभा चुनाव पर भी बात कर सकते हैं।
1980 में हुई थी पार्टी का स्थापा
- भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, लेकिन इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार पर भारत के चुप रहने पर जवाहरलाल नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
- 1967 में भारतीय जनसंघ एवं दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में कई राज्यों में कांग्रेस का एकाधिकार टूटा और कांग्रेस को राज्यों में हार मिलनी शुरू हुई। 1977 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल खत्म कर चुनाव कराने का फैसला किया तो जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर सभी कांग्रेस-विरोधी दल एकजुट हुए और ‘जनता पार्टी’ बनाई। भारतीय जनसंघ का जनता पार्टी में विलय 1 मई 1977 को हुआ।
- जनता पार्टी का प्रयोग ज्यादा दिन नहीं चला। आपसी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई। कहा गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रखने वाले जनता पार्टी में नहीं रहेंगे। तब 6 अप्रैल 1980 को नए संगठन के तौर पर भारतीय जनता पार्टी बनी। अटल बिहारी वाजपेयी पहले अध्यक्ष बने।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें