ज्यादा हवाई यात्रा करने वालों पर अधिक टैक्स की मांग:भारत में 45% यात्रा सिर्फ 1% लोग कर रहे, वहीं अमेरिका में 66% सफर सिर्फ 22% लोग कर रहे - AKB NEWS

ज्यादा हवाई यात्रा करने वालों पर अधिक टैक्स की मांग:भारत में 45% यात्रा सिर्फ 1% लोग कर रहे, वहीं अमेरिका में 66% सफर सिर्फ 22% लोग कर रहे


पर्यावरण संगठनों ने ज्यादा विमान यात्रा करने वाले लोगों पर ज्यादा एविएशन टैक्स लगाने की मांग की है। इसके पीछे उनका तर्क है कि ज्यादा यात्रा करने वाले लोगों में दुनिया के चुनिंदा अमीर लोग शामिल हैं। वे लगातार विमान यात्राएं कर रहे हैं। इसलिए उनका एविएशन एमिशन में भी ज्यादा योगदान है। यह ट्रेंड पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है।

यूरोप के 28% लोग साल में कम से कम एक बार हवाई यात्रा करते हैं।
यूरोप के 28% लोग साल में कम से कम एक बार हवाई यात्रा करते हैं।

ब्रिटेन, अमेरिकी सरकारें ज्यादा टैक्स लगाने पर विचार कर रहीं

  • पर्यावरण संगठनों की मांग के बीच ब्रिटेन और अमेरिका की सरकारों ने इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है। ब्रिटेन में पिछले साल भी इसका प्रस्ताव लाया गया था।
  • ब्रिटिश सरकार एविएशन टैक्स की समीक्षा कर रही है। इसमें ज्यादा टैक्स लगाने और संभावित दिक्कतों पर विचार हो रहा है।

(स्रोत- ग्रीनपीस, पॉसिबल, आईएटीए, स्टेटिस्टा, मीडिया रिपोर्ट्स) 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads