US में कोरोना की चौथी लहर का खतरा:अमेरिका में बीते दिन 85,368 नए केस, यह पिछले 48 दिनों में सबसे ज्यादा; 34% आबादी को वैक्सीन की पहली डोज दी गई : न्यूयॉर्क - AKB NEWS

US में कोरोना की चौथी लहर का खतरा:अमेरिका में बीते दिन 85,368 नए केस, यह पिछले 48 दिनों में सबसे ज्यादा; 34% आबादी को वैक्सीन की पहली डोज दी गई : न्यूयॉर्क


 अमेरिका में एक बार फिर से रोजाना नए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां शुक्रवार को 85,368 नए मरीज मिले और 929 मौतें दर्ज हुईं। इससे पहले 19 फरवरी को 80 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले थे, फिर यहां नए मरीज घटने लगे थे। पिछले एक हफ्ते के दौरान औसतन हर रोज 64760 केस सामने आए हैं। पिछले दो हफ्ते के मुकाबले ये करीब 21% ज्यादा हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि नए मरीज बढ़ना चिंताजनक है। इससे नई लहर का खतरा पैदा हो सकता है। लोग और सरकार ये न सोचें कि नए केसों में कमी का मतलब कि महामारी चली गई। लापरवाही नई लहर को जन्म दे सकती है। इस बार इंफेक्शन बढ़ने में युवा ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं।

11 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगा
अमेरिका तेजी से अपने लोगों को वैक्सीन लगा रहा है। अब तक देश में 34% आबादी को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। यानी 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है। हालांकि अमेरिका में कोरोना ट्रेंड में एक अच्छी बात ये देखने को मिल रही है कि मौतें पहले की तुलना में काफी कम हैं।

CDC के डायरेक्टर डॉ. रोसेले वलेंस्की ने कहा है कि अब कोरोना से मौतें घटने के पीछे वैक्सीनेशन बड़ा कारण है। लिहाजा हमें और तेज गति से टीके लगाना और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना होगा।

नए केस परेशान करने वाले स्तर पर: फौसी
अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फौसी ने कहा है कि बढ़ते हुए नए केस परेशान करने वाले स्तर पर पहुंच गए हैं। अमेरिका फिर कोरोना की नई लहर के खतरे में आ गया है। यह लोगों में वैक्सीन लगवाने और नई मरीज बढ़ने के बीच की रेस है। हमें और तेज वैक्सीनेशन की जरूरत है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads