खुलेंगे बाजार:धनबाद में आज पूरे दिन खुले रहेंगे हाट-बाजार और दुकानें, एसडीओ ने कहा- रविवार को भी रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें : धनबाद
धनबाद में रविवार काे भी हाट-बाजार और दुकान खुले रहेंगे। शनिवार काे पूरे दिन साेशल मीडिया पर रविवार काे बाजार-दुकान बंद रहने की अफवाह फैलाई गई थी। एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि इस अफवाह पर लोग ध्यान न दें। सरकार ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। 30 अप्रैल तक बाजार और दुकानों काे रात 8 बजे बंद करना है। हालांकि, रात आठ बजे के बाद हाेटल-रेस्टाेरेंट से हाेम डिलेवरी की सुविधा मिलेगी।
30 तक रांची के आधार केंद्र हर रविवार बंद रहेंगे
बढ़ते काेराेना संक्रमण काे देखते हुए रांची के सभी आधार सेवा केंद्र 30 अप्रैल तक हर रविवार काे बंद रहेंगे। रांची में इस्टेट प्लाजा, कांटाटाेली और रातू राेड ग्लेक्सिया माॅल स्थित आधार सेवा केंद्र में आधार कार्ड बनाने और त्रुटि में सुधार का काम नहीं हाेगा। यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय रांची ने यह जानकारी दी है। बताया कि रविवार को अधिक भीड़ के कारण यह फैसला लिया गया है।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें