माइंडट्री के तिमाही नतीजे:IT कंपनी को जनवरी-मार्च के बीच 317 करोड़ का प्रॉफिट हुआ, प्रति शेयर 17.5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान : मुंबई - AKB NEWS

माइंडट्री के तिमाही नतीजे:IT कंपनी को जनवरी-मार्च के बीच 317 करोड़ का प्रॉफिट हुआ, प्रति शेयर 17.5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान : मुंबई


 IT सेक्टर की एक और कंपनी ने भी चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। माइंडट्री का प्रॉफिट पिछली तिमाही से 2.8% घटकर 317.3 करोड़ रुपए रहा। जबकि सालभर पहले यह 206.2 करोड़ रुपए था। कंपनी की आमदनी दिसंबर तिमाही से 4.2% बढ़कर 2109 करोड़ रुपए रहा। सालभर कंपनी की आमदनी 2,050.5 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी ने 17.5 रुपए का डिविडेंड ऐलान किया
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी का डॉलर आय 5.2% बढ़कर 28.82 करोड़ डॉलर रहा। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ने 175% यानी 17.5 रुपए का फाइनल डिविडेंड ऐलान किया है। माइडट्री ने कहा कि फाइनेंशियल इयर 2021-22 में एबीटा 20% से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

फाइनेंशियल इयर 2020-21 में 1100 करोड़ रुपए का प्रॉफिट
पूरे फाइनेंशियल इयर की बात करें तो कंपनी को 1,110.5 करोड़ रुपए का प्रॉफिट रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 76% ज्यादा रहा। इस दौरान आमदनी भी 2.6% बढ़कर 7,967.8 करोड़ रुपए की रही। वहीं, डॉलर की आय पिछले साल से 1.1% घटी है।

कंपनी को 38.2 करोड़ डॉलर के ऑर्डर मिले
कंपनी ने बताया कि पूरे फाइनेंशियल इयर (2020-21) में उसको 138.2 करोड़ डॉलर के ऑर्डर मिले। यह पिछले साल से 12.3% ज्यादा है। मार्च तिमाही में एट्रिशन रेट 12.1% रहा, जो दिसंबर तिमाही में 12.5% रहा था। एट्रिशन रेट कंपनी छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों को दिखाता है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads