MP के दमोह में शिवराज का विरोध:टेंट कारोबारियों ने शिवराज को दिखाईं स्लोगन लिखी तख्तियां; पूछा- क्या चुनावी भीड़ पर कोरोना के नियम लागू नहीं होते? : दमोह - AKB NEWS

MP के दमोह में शिवराज का विरोध:टेंट कारोबारियों ने शिवराज को दिखाईं स्लोगन लिखी तख्तियां; पूछा- क्या चुनावी भीड़ पर कोरोना के नियम लागू नहीं होते? : दमोह


 मप्र के दमोह में विधानसभा उपचुनाव होना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को जिले में प्रचार के लिए पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। टेंट कारोबारियों ने शिवराज को स्लोगन लिखी तख्तियां दिखाकर पूछा कि क्या चुनावी भीड़ पर कोरोना के नियम लागू नहीं होते हैं?

मुख्यमंत्री चौहान ने दिनभर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वह तलैया में आयोजित उमा मिस्त्री की सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे तो वहां पहले से खड़े टेंट हाउस एसोसिएशन, डीजे समेत शादी कार्यक्रम से रोजगार पाने वाले लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करने की बात कहकर नारेबाजी की। विरोध के दौरान लोगों ने चुनाव में नहीं है कोरोना, शादी विवाह में है रोना, चुनाव का बहिष्कार, पेट पर पड़ रही मार जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां भी मुख्यमंत्री को दिखाईं।

चुनाव आयोग तय करेगा क्या करना है: मुख्यमंत्री
एक चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि दमोह में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, फिर भी लॉकडाउन क्यों नहीं हो रहा? इसके जवाब में उन्होंने कहा- दमोह हमारे कार्यक्षेत्र में नहीं है। चुनाव आयोग तय करेगा क्या करना है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads