संक्रमितों की संख्या घटी:झारखंड में हर 100 सैंपल की जांच में 18 व्यक्ति मिल रहे काेराेना संक्रमित : रांची - AKB NEWS

संक्रमितों की संख्या घटी:झारखंड में हर 100 सैंपल की जांच में 18 व्यक्ति मिल रहे काेराेना संक्रमित : रांची


  • * शनिवार के मुकाबले कम मिले कोरोना मरीज
  • * रांची में सबसे ज्यादा 913 मरीज मिले, 792 ठीक हुए
  • * राज्य में 4738 नए मरीज मिले, 4541 ठीक हुए, 115 लाेगाें की माैत भी हुई
  • झारखंड में काेराेना थम नहीं रहा है। रविवार को 25,421 सैंपल की जांच हुई, जिनमें 4738 संक्रमित मिले। यानी 100 में से 18 व्यक्ति संक्रमित मिले।

  • राज्य में रविवार काे सबसे ज्यादा 913 मरीज रांची में मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम में 652 और हजारीबाग में 346 संक्रमिताें की पहचान हुई। मृतकाें में भी सबसे ज्यादा 42 लाेग रांची के थे। वहीं धनबाद व पूर्वी सिंहभूम में 12-12, रामगढ़, हजारीबाग व देवघर में 5-5, पश्चिमी सिंहभूम व खूंटी में 4-4, जामताड़ा व गिरिडीह में 3-3, बाेकाराे, गढ़वा, काेडरमा, पलामू व सरायकेला में 2-2 काेराेना संक्रमिताें की जान गई। काेराेना से ठीक हाेने वालाें में भी सबसे ज्यादा 792 लाेग रांची के हैं।

  • 115 लाेगाें की माैत हुई। हालांकि यह शनिवार की तुलना में कम है। उस दिन कुल 6323 नए मरीज मिले थे। 

  • 159 लाेगाें की माैत भी हुई थी। हालांकि अच्छी बात यह है कि एक दिन में 4541 लाेग ठीक भी हुए। इसके साथ ही राज्य में अब एक्टिव मरीजाें की संख्या 58,519 हाे गई है।

 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads