यूरोप में न्यू नॉर्मल:112 साल पुराने लग्जरी स्टोर का ऑफर, आप शादी करिए, खर्च हम उठाएंगे; मकसद- लोग खरीदारी करने आएं लेखक: डीओड्रा हिपवेल
सेल्फफ्रिजेस के संस्थापक ने बताया कि यह स्टोर 1909 में खोला गया था। महामारी के दौरान स्टोर बंद होने से काफी नुकसान हुआ इसलिए बिक्री बढ़ाने और लोगों को आकर्षित करने के लिए यह ऑफर दिया गया है।
- कई देश घूमने पर लागू प्रतिबंध हटा रहे तो कुछ ऑफर भी दे रहे
वैश्विक महामारी के बीच दुनिया में लाखों शादियां रद्द हुईं। किसी ने तारीख आगे बढ़ाई तो कोई दोस्त-रिश्तेदार छोड़ परिवार की ही मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गया। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने महामारी खत्म होने के बाद शादी करने का फैसला लिया है।
इस बीच ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित 112 साल पुराने लक्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर सेल्फफ्रिजेस ने ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर प्रेमी युगल्स को शादी के बंधन में बांधने का बीड़ा उठाया है।
स्टोर एक ऑफर भी दे रहा है। इसमें वह प्रेमी युगल्स की शादियां करवाएगा और खर्च खुद उठाएगा। स्टोर ने इस ऑफर को ‘माइक्रो मैरिज’ यानी छोटी शादी नाम दिया है। स्टोर के इस ऑफर का मकसद है कि ब्रिटेन में लंबे समय बाद न्यू नॉर्मल शुरू हो गया है। महामारी की रफ्तार भी धीमी हो गई है। इसलिए लोग बाहर निकलें और खरीदारी करें।
हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है। उसके बाद स्टोर शादियों के लिए निर्धारित रकम वसूलेगा। इसके लिए वह तीन पैकेज में शादियां कराएगा। इसमें दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों से लेकर, उन्हें सजाने, खाने-पीने और डीजे सेट जैसी सुविधाएं होंगी। यह शादी महज चार घंटे में हो सकेगी।
दरअसल, यूरोप में जैसे-जैसे टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है, वैसे वैसे कोविड-19 महामारी के फैलने की रफ्तार धीमी होती जा रही है। इसे लेकर कई देश घूमने-फिरने पर लागू प्रतिबंध हटा रहे हैं और पर्यटन दोबारा शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
1909 में खोला गया था स्टोर
सेल्फफ्रिजेस के संस्थापक मैग्नेट हैरी गॉर्डन ने बताया कि यह स्टोर 1909 में खोला गया था। महामारी के दौरान स्टोर बंद होने से काफी नुकसान हुआ है। इसलिए बिक्री बढ़ाने और लोगों आकर्षित करने के लिए यह ऑफर दिया गया है।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें