केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी:केंद्र सरकार ने वैरिएबल डीए 1.5% बढ़ाया, सैलरी में 210 रुपए/माह तक की बढ़ोतरी होगी : नई दिल्ली - AKB NEWS

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी:केंद्र सरकार ने वैरिएबल डीए 1.5% बढ़ाया, सैलरी में 210 रुपए/माह तक की बढ़ोतरी होगी : नई दिल्ली


 केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के परिवर्तनीय महंगाई भत्ता यानी वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) में 1.5% की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी का लाभ 1.5 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। इस संबंध में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्र सरकार के इस कदम को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है।

1 अप्रैल से लागू होगी बढ़ोतरी

मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 105 रुपए से लेकर 210 रुपए प्रति महीने की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2021 से लागू होगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार का कहना है कि महामारी के दौरान इस कदम से केंद्रीय कर्मचारियों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

न्यूनतम मजदूरी में भी बढ़ोतरी होगी

श्रम मंत्रालय श्रम ब्यूरो की ओर से एकत्र किए गए औद्योगिक श्रमिकों के लिए औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार VDA में बदलाव होता है। मौजूदा बदलाव के लिए जुलाई से दिसंबर 2020 के औसत CPI-IW का प्रयोग किया गया है। VDA में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों और श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में भी वृद्धि होगी।

यह होगी न्यूनतम और अधिकतम मजदूरी

  • * सड़क-इमारत निर्माण और मरम्मत कार्य करने वाले अकुशल मजदूर की न्यूनतम मजदूरी 431 रुपए और अधिकतम मजदूरी 852 रुपए प्रति दिन होगी।
  • * सफाईकर्मियों की दैनिक मजदूरी 431 से 645 रुपए होगी।
  • * सामान लादने-उतारने वालों के लिए दैनिक मजदूरी 431 से 645 रुपए होगी।
  • * बिना हथियार वाले सुरक्षाकर्मियों की दैनिक मजदूरी 609 से 784 रुपए होगी।
  • * हथियार के साथ दैनिक मजदूरी 714 से 853 रुपए होगी।
  • * खेती में दैनिक मजदूरी की सीमा 372 रुपए से लेकर 540 रुपए होगी।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads