झारखंड में कोरोना संक्रमण:पिछले 24 घंटे में 823 नए काेराेना संक्रमित मिले ताे इससे दाेगुने 1647 मरीज स्वस्थ भी हुए, 13 संक्रमिताें की माैत : रांची
राज्य में शनिवार काे 823 नए काेराेना संक्रमित मिले ताे इससे दाेगुने 1647 मरीज स्वस्थ भी हुए। शुक्रवार काे सिर्फ दाे जिलाें में मरीजाें का आंकड़ा 100 से ऊपर पहुंचा। रांची में 104 मरीज मिले ताे पूर्वी सिंहभूम में 101 नए संक्रमिताें की पहचान हुई। सरायकेला-खरसावां और लातेहार में 56-56 मरीज मिले, जबकि देवघर में 50 संक्रमित मिले। पिछले 24 घंटे में राज्य में 13 लाेगाें की माैत भी हुई। मृतकाें में चार रांची और तीन पूर्वी सिंहभूम के थे।
अब झारखंड में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10,946 है। वहीं, अब तक 3,35,417 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से 3,18,689 ठीक भी हुए हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,945 हो गई है।
शनिवार को कहां मिले कितने मरीज
रांची में 104, पू. सिंहभूम में 101, बोकारो में 31, चतरा में 10, देवघर में 50, धनबाद में 45, दुमका में 20, गढ़वा में 18, गिरीडीह में 23, गोड्डा में 12, गुमला में 34, हजारीबाग में 32, जामताड़ा में 16, खूंटी में 16, कोडरमा में 41, लातेहार में 56, लोहरदगा में 39, पाकुड़ में 4, पलामू में 23, रामगढ़ में 24, साहिबगंज में 6, सरायकेला में 56, सिमडेगा में 34, प. सिंहभूम में 28


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें