केंद्र ने मांगी रिपोर्ट:इंदौर में 50 बच्चों में मल्टी सिस्टम इनफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण, पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से हो रहा खुलासा : इंदौर - AKB NEWS

केंद्र ने मांगी रिपोर्ट:इंदौर में 50 बच्चों में मल्टी सिस्टम इनफ्लेमेटरी सिंड्रोम के लक्षण, पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से हो रहा खुलासा : इंदौर


शहर के 50 बच्चों में एमएसआईएस (मल्टी सिस्टम इनफ्लेमेटरी सिंड्रोम)के लक्षण पाए गए हैं। यह पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन है, जिसमें बच्चों में तेज बुखार, रेशेज, आंखें लाल होना, मुंह लाल होना जैसे लक्षण होते हैं। हालांकि इसमें बच्चों के सभी अंग प्रभावित हो सकते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि इनमें से ज्यादातर बच्चे वे ही हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण प्रकट नहीं हुए।

कुछ में एंटीबॉडी टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद पता चला कि उन्हें संक्रमण हुआ था। हालांकि 99 फीसदी मामलों में बच्चों में कोई गंभीर परेशानी नहीं हुई। अरबिंदो हॉस्पिटल के डॉ. विनोद भंडारी के अनुसार, हमारे यहां एमएसआईएस के 12 केस रिपोर्ट हुए हैं।

इन बच्चों में इनफ्लेमेट्री मार्कर्स बढ़े हुए यानी आंतरिक अंगों में सूजन मिली है। उधर, तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी जिलों से बच्चों में आए एमएसआईएस के केसेस की पूरी जानकारी मांगी है।


आरटीपीसीआर निगेटिव लेकिन एंटीबॉडी पॉजिटिव

एमएसआईएस के बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि यह एक तरह का पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस है। बच्चे जब अस्पताल पहुंचते है और उनकी आरटीपीसीआर जांच करवाए तो वह नेगेटिव आ जाती है। लेकिन एंटीबॉडी जांच करवाई तो वह पॉजिटिव आती है।

इसका मतलब करीब महीनाभर पहले बच्चा संक्रमित हो चुका है, लेकिन माता-पिता को पता नहीं चला। ज्यादातर मामलों में संक्रमण के लक्षण नहीं आते। उधर, तीसरी लहर को लेकर अनुमान है कि यदि बच्चों में संक्रमण हुआ भी तो बमुश्किल पांच फीसदी को भर्ती करने की जरूरत पड़ेगी। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads